Home Daily News Zelensky bole NATO batayen humein apne saath shamil karenge ya nahi; sach ye hai ki wo Russia se darte hai | जेलेंस्की बोले- NATO बताए हमें अपने साथ शामिल करेंगे या नहीं; सच ये है कि वे रूस से डरते हैं

Zelensky bole NATO batayen humein apne saath shamil karenge ya nahi; sach ye hai ki wo Russia se darte hai | जेलेंस्की बोले- NATO बताए हमें अपने साथ शामिल करेंगे या नहीं; सच ये है कि वे रूस से डरते हैं

0

 Daily News

रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने NATO से दो टूक लहजे में सवाल पूछा है कि NATO साफ करे कि यूक्रेन को अपने अलायंस में जगह दे रहे हैं या नहीं? सच तो ये है वो रूस से डरते हैं। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है।

दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप में शरणार्थी संकट लगातार गहराता जा रहा है। जर्मन के विदेश मंत्री ने यूरोपियन यूनियन को 80 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए तैयार रहने को कहा है। UNHRC की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग शरणार्थी के रूप में देश के अंदर और बाहर शिफ्ट हो चुके हैं।

आज के अपडेट्स…

  • 1- यूक्रेन के पत्रकार संघ ने ये दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल शहर से चार यूक्रेनी मीडियाकर्मियों का अपहरण किया है।
  • 2- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियों पर रूस साइबर अटैक कर सकता है।
  • 3- रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहरों और गांवों से ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए अब तक 8,057 लोगों को निकाला गया।
  • 4- क्रेमलिन समर्थक एक अखबार के मुताबिक, युद्ध में लगभग 10,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।
  • 5- यूक्रेन के अफसर का कहना है कि मारियुपोल पर रूस हर 10 मिनट में बमबारी कर रहा है।
  • 6- UN का दावा है कि रूसी हमले की वजह से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
  • 7- यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी सेना कब्जे वाले क्रीमिया से आज़ोव सागर तक पहुंच को रोक रही है।
  • 8- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही कीव का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा की है।
  • यूक्रेनी लोगों पर रूसी सेना की गोलीबारी…
    रूसी सेना को यूक्रेन आर्मी के साथ अब आम लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को खेर्सोन के फ्रीडम स्क्वायर पर लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर हमले का विरोध किया, जिसके बाद रूसी सेना ने भीड़ को काबू करने के लिए गोलीबारी और हथगोले का इस्तेमाल किया।
  • मारियुपोल शहर जिंदा रहेगा- जेलेंस्की
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि भले ही रूस ने मारियुपोल को जलाकर राख कर दिया हो, लेकिन फिर भी यह शहर जिंदा रहेगा। उन्होंने यूक्रेनी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारे देश की रक्षा के लिए, हमारे लोगों को बचाने के लिए आप जो कुछ भी कर सकते हैं वह करें। वहीं, यूरोपीय संघ की फॉरेन पॉलिसी के हेड जोसेप बोरेल ने सोमवार को कहा कि “मारियुपोल में जो हो रहा है वह एक बड़ा युद्ध अपराध है।”
  • कीव के एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक में 6 की मौत
    रूस ने रविवार रात को कीव के एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक की। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। रूस का कहना है कि इस शॉपिंग मॉल का इस्तेमाल रॉकेट भंडारण के लिए किया जा रहा था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा- यूक्रेनी सेना शॉपिंग मॉल का इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर को लोड करने और रूसी सैनिकों पर गोलीबारी के लिए कर रही थी।
  • रूस में अमेरिकी राजदूत तलब
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर वॉर क्रिमिनल होने का आरोप लगाया था। बीते रोज रूस ने बाइडेन के बयान को लेकर अमेरिकी राजदूत को तलब किया है।

    पुतिन की गर्लफ्रेंड को स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग


  • रूस, यूक्रेन और बेलारूस के लोगों ने ऑनलाइन पिटिशन दायर कर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और एक्स जिमनास्ट अलीना काबेवा स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग की है। इस पिटिशन के सपोर्ट में अब तक 50 हजार से अधिक लोग साइन कर चुके हैं।

  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/mariupol-ka-haal-dekh-kar-hairaan-hue.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here