Politics News
यूपी के सत्ता संग्राम में कैराना पलायन का मुद्दा फिर गर्म हो गया। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कैराना में घर-घर जाकर प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। शाह पलायन पीड़ित परिवारों से भी मिले। शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से पलायन का खौफ खत्म किया है। यदि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार लानी होगी।
उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कैराना में अब कोई खौफ नहीं है। लोग कानून-व्यवस्था से संतुष्ट हैं। पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए। शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह 2014 के बाद यहां आए हैं। संतोष हुआ कि अब लोगों को डर नहीं रहा। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुधरी है। विकास हुआ है। मैंने पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।