Politics News
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का मकसद विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करना है। देश के सभी अच्छे खिलाड़ियों को यहां जगह मिलेगी। हमारी खेल नीति का मकसद है कि खेल हर गरीब बच्चे तक पहुंचे।
दिल्ली विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के बीच मंगलवार को अहम समझौता हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह समझौता देशभर में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के हमारे सपने को साकार करेगा। उनका अनुभव हमारे खेल विश्वविद्यालय से बेहतर खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।
केजरीवाल ने कहा,आने वाले समय में यह समझौता न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे देश में खेलों के लिए एक ऐतिहासिक समझौता साबित होगा। उन्होंने कहा कि आगे भी हमें जहां बेहतर मौका मिलेगा हम समझौते करते रहेंगे। इस अवसर यूके यूनिवर्सिटीज के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक विविएन्ने स्टर्न और ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की निदेशक बारबरा विकम, दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
डीएसयू के साथ काम करने के लिए उत्सुक: यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन (यूईएल) ने कहा कि हम खेल को सीखने की आवश्यक शर्त के रूप में देखते हैं। हम खेल के सभी स्तरों पर गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए अब हम दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के साथ जुड़े है।यह समझौता भारत से संबंधों को ओर मजबूत करेगा।
और पढ़े .starnewshindi.com/2022/06/satendra-jain-ke-ghar-kar-hua-raid.html