Home Daily News War ke beech Ukraine pohche British PM Johson, Kyiv me Zelensky se lambi conversation; kaha Ukraine ko help karte rahenge | जंग के बीच यूक्रेन पहुंचे ब्रिटिश PM जॉनसन, कीव में जेलेंस्की से लंबी बातचीत; कहा- यूक्रेन को मदद जारी रखेंगे

War ke beech Ukraine pohche British PM Johson, Kyiv me Zelensky se lambi conversation; kaha Ukraine ko help karte rahenge | जंग के बीच यूक्रेन पहुंचे ब्रिटिश PM जॉनसन, कीव में जेलेंस्की से लंबी बातचीत; कहा- यूक्रेन को मदद जारी रखेंगे

0

 Daily News

रूस-यूक्रेन जंग को 45वां दिन है। यूट्यूब ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। मॉस्को के अनुसार, ड्यूमा-टीवी के 145,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। यह संसदीय बहस और रूसी सांसदों के इंटरव्यू की क्लिप प्रसारित करता है।

एक अहम अपडेट यह है कि ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अचनाक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। बाद में कहा- मैंने अपने दोस्त जेलेंस्की को भरोसा दिलाया है कि वो खुद को अकेला न समझें। ब्रिटेन और तमाम पश्चिमी देश उनके साथ खड़े हैं।

इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, रूस के साथ बातचीत जारी रखने के लिए अभी भी तैयार है। बूचा और कीव के पास के इलाकों में बेरहमी से मारे गए लोगों की लाशें मिलने के बाद से यह बातचीत रुक गई थी।

यूक्रेनी एयर बेस पर रूस का हमला
रूसी सेना ने मध्य यूक्रेन में मिरहोरोड एयर बेस पर एक हथियार डिपो को ताबह कर दिया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शनिवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पोल्टावा क्षेत्र में बेस पर हुए हमले में यूक्रेन की वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर भी तबाह हो गया है।

वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि जिस मिसाइल से क्रामटोरस्क के रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ था, उस पर रूसी भाषा में ‘ये बच्चों के लिए’ लिखा हुआ था। हालांकि रूस ने इस हमले से साफ इनकार कर दिया है। उल्टा उसने यूक्रेन पर ही इस हमले का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले को वॉर क्राइम बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि इस हमले की जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जंग से जुड़े अपडेट्स…


  • रूस और यूक्रेन के बीच 10 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमति बनी है। डोनेट्स्क, मारियुपोल, बेर्डिंस्क, सिविएरोडोनेट्सक जैसे शहरों में फंसे लोगों को इन ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।
  • स्लोवाकिया ने यूक्रेन को S-300 एयर डिफेंस सिस्टम दिया है।
  • रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है। यूक्रेनी शहर मकारिव के मेयर वादिम तोकर का कहना है कि रूसी सैनिकों ने शहर पर कब्जे के बाद 132 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर का 40% तबाह हो चुकी है।
  • चेर्निहाइव के मेयर व्लादिस्लाव एट्रोशेंको का दावा है कि रूसी हमले की वजह से अब तक शहर में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। चेर्निहाइव का 70% हिस्सा तबाह हो चुका है।
  • रूस के विदेश मंत्रालय ने पोलैंड के 45 डिप्लोमैट्स को निकाल दिया। इन्हें गुरुवार तक रूस छोड़ना होगा।
  • ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 9 अप्रैल को कीव पहुंचेंगे।
  • यूक्रेन का कहना है कि कुछ यूनिट्स में 80% से ज्यादा रूसी सैनिकों ने लड़ने से इनकार कर दिया।
  • यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और स्लोवाक के प्रधान मंत्री एडुआर्ड हेगर ने बीते रोज यानी 8 अप्रैल को यूक्रेन के बूचा शहर का दौरा किया। इससे पहले EU ने युद्ध अपराध की जांच के लिए यूक्रेन को 7.5 मिलियन यूरो देने का ऐलान किया।

    रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी खबरों के लिए नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक करें…

    • यूक्रेन के बूचा शहर में नागरिकों पर अत्याचार की खौफनाक तस्वीरें के बाद रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बेदखल कर दिया गया। इस दौरान भारत ने रूसी राजदूत की अपील के बाद भी रूस के पक्ष में मतदान न करके वोटिंग से दरी बना ली। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत अमेरिका के पाले में भी जाता दिख रहा है। 
    • यूक्रेन के बाद से अमेरिका दूसरे देशों पर रूस के साथ व्यापार न करने का दबाव बना रहा है। जबकि उसने खुद पिछले हफ्ते रूस से 43% ज्यादा तेल खरीदा है। अमेरिका के अलावा यूरोप से भी ऐसी खबरें आ रही हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इसे लेकर ही ब्रिटेन को ऐसा जवाब दिया कि ब्रिटिश विदेश मंत्री भी कुछ नहीं बोल पाई। 

    यूक्रेन को बख्तरबंद वाहन देगा ब्रिटेन


  • रूसी हमले का सामना करने के लिए पश्चिमी देशों यूक्रेन को लगातार मदद भेज रहे हैं। इस क्रम में ब्रिटेन ने यूक्रेन को मास्टिफ बख्तरबंद वाहन देने का फैसला किया है। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने 8 अप्रैल को इस बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही ब्रिटिश सैनिक ट्रेनिंग देने यूक्रेन जाएंगे।

  • अमेरिका का दावा रूस ने क्रेमाटोरस्क पर दागी SS-21 स्क्रब मिसाइल
    क्रेमाटोरस्क रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में 5 बच्चों समेत 50 लोग लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 बच्चों समेत 98 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, अमेरिकी सेना को लगता है कि इस हमले में SS-21 स्क्रब मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/04/breaking-america-supreme-court-me-pahli.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here