Home Daily News Vidhasagar Bridge ke alag-alag hisson ki hogi testing, band rahega kuch hours | विद्यासागर सेतु के अलग-अलग हिस्सों की होगी टेस्टिंग, बंद रहेगा कई घंटे

Vidhasagar Bridge ke alag-alag hisson ki hogi testing, band rahega kuch hours | विद्यासागर सेतु के अलग-अलग हिस्सों की होगी टेस्टिंग, बंद रहेगा कई घंटे

0

Daily News 

कोलकाता : विद्यासागर सेतु का स्वास्थ्य जांच किया जायेगा। इस सेतु के विभिन्न हिस्से की जांच के कारण कुछ घंटे के लिए यहां यातायात पूरी तरह से बंद रह सकता है। हालांकि अभी दिन तय नहीं किया जा सका है। मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इस बार सेतु के अलग-अलग हिस्सों की टेस्टिंग की जाएगी। इस सेतु के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे एचआरबीसी विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर कुछ घंटों के लिए यातायात रोकना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक एचआरबीसी इस महीने के दूसरे हफ्ते में टेस्टिंग का काम करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फैसला किया है कि एचआरबीसी को रविवार को ऐसा करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है।
पुलिस और एचआरबीसी अधिकारियों ने हाल ही में सेतु का दौरा किया था। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक एचआरबीसी ने इससे पहले लिखित प्रस्ताव देंगे उसके बाद ही यह तय होगा कि सेतु कब तक बंद रहेगा। बता दें कि सेकेंड हुगली ब्रिज कोलकाता और दक्षिण बंगाल के बीच की कड़ी में से एक है। नतीजतन, अत्यधिक यातायात दबाव के कारण सेतु के स्वास्थ्य के बारे में चिंता का विषय है। सेतु के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, वहां एक्सपर्ट द्वारा कुछ उपाय करने की सिफारिश की गई है। वहीं पुलिस के प्रस्ताव के अनुसार रविवार को सेतु का रखरखाव किया जाता है, तो ट्रैफिक का दबाव थोड़ा कम होने की उम्मीद है। हालांकि, दिन भर में भारी संख्या में वाहन इस सेतु से गुजरते हैं। वहीं दूसरी ओर टाला ब्रिज का काम जारी है। ऐसे में गुड्स वैह्विकल विद्यासागर सेतु से होकर गुजर रहे हैं। इसके अलावा, कलकत्ता बंदरगाह के मालवाहक वाहन यहां से गुजरते हैं। अगर सेतु को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया जाता है, ट्रैफिक जाम हो सकता है। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर एक उच्च बैठक की जा सकती है और उसके बाद फैसला लिया जा सकता है। हर तरफ से समन्वय की जरूरत महसूस की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here