Home Daily News Vaastu Shaastra ! ghar me rakhi yah cheezen ban sakti hai barbadi ka kaaran | वास्तु शास्त्र ! घर में रखी यह चीजें बन सकतीं हैं बर्बादी का कारण !

Vaastu Shaastra ! ghar me rakhi yah cheezen ban sakti hai barbadi ka kaaran | वास्तु शास्त्र ! घर में रखी यह चीजें बन सकतीं हैं बर्बादी का कारण !

0

Daily News

 कोलकाता : कई बार बहुत अधिक मेहनत के बाद भी घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, कहा जाता है कि, इसके पीछे कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, घर में वास्तु दोष होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं, बहुत सी चीजे ऐसी होती है, जिन्हें घर में रखने से भी घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है

युद्ध और लड़ाई वाली सीनरी
अपने घर की दीवार में बहुत से लोग लड़ाई या फिर किसी भी युद्ध जैसे महाभारत से सम्बंधित सीनरी लगाना बहुत पसंद करते है, वास्तु अनुसार कहा जाता है कि, इस तरह की कोई भी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की फोटो लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है।
* कैक्टस और अन्य कांटेदार पौधे
घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक तो बहुत से लोगो को होता है, कहा जाता है कि, घर में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधे लगाने स बचना चाहिए। इस तरह के पौधे घर में नेगटिव ऊर्जा विकसित करते है, जो घर और घर के सदस्यो के लिए अच्छे नहीं होते है।

* घर में नटराज की स्टेच्यू या मूर्ति
नटराज की मूर्ति तांडव डांस फॉर्म को दर्शाती है , कहा जाता है कि, घर में नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, इससे घर के सदस्यों में मन मुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे घर में रखना अशुभ माना गया है।

* डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। डूबती हुई नाव बर्बादी और नुकसान की ओर इशारा करती है, ऐसी तस्वीर या मूर्ति घर में लगाने से घर के सदस्यो के सम्बन्ध खराब होने की संभावना रहती है।
* कबाड़ कर देता है जीवन का कबाड़ा
अक्सर देखा गया है कि, लोग घर में अटाला या कबाड़ जमा कर रखते हैं। इसके लिए एक कबाड़खाना अलग से होना चाहिए। पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको आगे बढऩे से रोक देते हैं। इन्हें भी घर से निकाल दें।

* पानी का झरना या झरने की तस्वीर
बहुत से लोग अपने घरों में वाटर फाउंटेन लगाना बहुत पसंद करते है और इसे अच्छा भी मानते है, लेकिन वास्तुशास्त्र में घर में पानी के झरने की तस्वीर या झरना लगाना शुभ नहीं मना गया है। कहा जाता है कि, इससे घर में अस्थिरता आती है और घर के सदस्यो का स्वास्थ्य और पैसा पानी की तरह ही बह जाता है।

* फटे पुराने वस्त्र
फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।

* खुली अलमारी
किताबें रखने या कुछ छोटा-मोटा सामान रखने वाली अलमारियों को बंद करने का दरवाजा नहीं है या उनमें कांच नहीं लगा है तो, वह खुली मानी जाएगी। माना जाता है कि, ऐसी अलमारी के होने से हर तरह के कार्यों में रुकावट आती है और धन भी पानी की तरह बह जाता है।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/04/belarus-me-attack-kar-rahi-russian-army.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here