Home Daily News US bola – Putin ko mislead kar rahe advisor; Ukraine ka claim Kyiv aur Chernihiv par Russian attack jaari | US बोला- पुतिन को गुमराह कर रहे सलाहकार; यूक्रेन का दावा- कीव और चेर्नीहीव पर रूसी हमले जारी

US bola – Putin ko mislead kar rahe advisor; Ukraine ka claim Kyiv aur Chernihiv par Russian attack jaari | US बोला- पुतिन को गुमराह कर रहे सलाहकार; यूक्रेन का दावा- कीव और चेर्नीहीव पर रूसी हमले जारी

0

 Daily news

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 36वें दिन भी जारी है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को यूक्रेन में रूसी सेना के खराब प्रदर्शन के बारे में उनके सलाहकार गलत सूचना दे रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इसके चलते पुतिन और वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों के बीच तनाव बना हुआ है।

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पुतिन को यह भी जानकारी नहीं है कि अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने जो आर्थिक प्रतिबंधों लगाए हैं, उससे रूसी अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंच रहा है।

इधर, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूसी सेना की तरफ से हमले कम करने के दावों के बावजूद कीव और चेर्नीहीव समेत आसपास के इलाकों में उसकी बमबारी लगातार जारी है।

जो बाइडेन ने जेलेंस्की से की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के साथ बात की है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का वादा किया। व्हाइट हाउस कार्यालय के मुताबिक, बाइडेन ने रूस-यूक्रेन संकट की स्थिति में यूक्रेन के लिए अमेरिका की तरफ से समर्थन देने पर चर्चा की।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से लगातार लोग दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। आइए इस मैप से समझते हैं कि कहां कितने शरणार्थी गए हैं…

अन्य अपडेट्स-

  • 1- गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी हैकर्स ने हाल ही में नाटो के नेटवर्क और कई पूर्वी यूरोपीय देशों के रक्षा मंत्रालयों को हैक करने की कोशिश की है।
  • 2- रूस ने कहा है कि वह आज मारियुपोल में सीजफायर रखेगा, जिससे शहर के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके।
  • 3- चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट से भी अब रूसी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू कर दिया है।
  • 4- UNICEF ने कहा है कि जंग के चलते अब तक यूक्रेन से करीब 20 लाख बच्चों ने पलायन किया है।
  • 5- ब्रिटेन का कहना है कि उसने अब तक युद्ध से भाग रहे करीब 25,500 यूक्रेनियों को वीजा जारी किया है।
  • 6- स्लोवाकिया ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में 35 रूसी राजनयिकों को अपने देश से निकाल दिया है।
  • 7- अमेरिकी ने दावा किया है कि कीव के आसपास से रूसी सेना की मूवमेंट वापसी नहीं है, बल्कि रीडिप्लॉयमेंट है।
  • रूसी मिलिट्री कैंप पर यूक्रेन का हमला

  • द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी रूस के बेलग्रेड में यूक्रेनी सेना ने मिलिट्री कैंप पर मिसाइल से हमला किया है। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया है कि इस मिसाइल हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि यूक्रेनी रक्षा अधिकारियों ने अभी हमले की पुष्टि नहीं की है।

    यूक्रेन में हुए नुकसान पर एक नजर

    • रूसी हवाई हमलों ने मारियुपोल में एक रेड क्रॉस की इमारत को निशाना बनाया है।
    • WHO के मुताबिक अब तक 80 से ज्यादा हॉस्पिटल और हेल्थ केयर सेंटर्स पर हमले हुए हैं। इन हमलों में 72 लोगों की मौत हुई है और 43 लोग घायल हुई हैं।
    • कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने दावा किया है कि जंग में यूक्रेन का 63 अरब डॉलर (4.78 लाख करोड़ रुपये) का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है।
    • यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूसी हमलों में देश के 60 से ज्यादा धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है।
    • नार्वे की संसद को जेलेंस्की ने संबोधित किया
      यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नार्वे की 169 सदस्यीय संसद स्टॉर्टिनजेट को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रूस यूरोप की बुनियाद को नष्ट कर देना चाहता है। उन्होंने कहा कि यूरोप का भविष्य अब निर्धारित किया जा रहा है।

      अब इस ग्राफिक्स से समझिए कि जंग में अब तक रूसी सेना को कितना नुकसान हुआ है…

    • सरेंडर के बाद मारियुपोल पर रोकेंगे हमले- रूस
      रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि मारियुपोल में गोलाबारी तभी बंद होगी, जब यूक्रेन के सैनिक सरेंडर कर देंगे।

    • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/russia-se-crude-oil-na-khareedne-aur-un.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here