Daily News
गंगासागर : मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने गंगासागर में पुण्य स्नान किया। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शनिवार को गंगासागर में पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने गंगासागर मेले के लिए राज्य सरकार की तरफ से की गयी व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां राजनीति करने नहीं बल्कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पुण्य स्नान करने आयी हूं। आज बहुत ही शुभ दिन है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की तरफ से यहां तीर्थयात्रियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।