Home Daily News Ukraine me Indian students par security force ka hamla | यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर सिक्योरिटी फोर्स का हमला

Ukraine me Indian students par security force ka hamla | यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर सिक्योरिटी फोर्स का हमला

0

Daily News 

जंग छोड़ बैंक और स्टोर लूट रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन पर सबसे बड़े हमले के लिए पुतिन ने परमाणु यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा और भारतीय छात्रों को पोलैंड में बिना वीजा एंट्री, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. 1- मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 38 सीटों पर वोटिंग होगी, मतदान 7 बजे से शुरू होगा।
  2. 2- 21 दिनों की फरलो खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल लौटेगा।
  3. 3- इमरान सरकार के खिलाफ पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां कराची से लॉन्ग मार्च की शुरुआत करेंगी।
  4. 1. यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा, पुतिन ने यूनिट को हाईअलर्ट पर रखा
  5. रूस और यूक्रेन की जंग के बीच परमाणु हमले का खतरा बढ़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा है। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि उसने अब तक 4,300 रूसी सैनिक मार गिराए और 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर तबाह किए हैं। वहीं, ब्रिटेन ने उन लोगों की मदद की बात कही है, जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेना चाहते हैं।
  6. 2. रूसी सैनिकों ने जंग छोड़ लूटपाट शुरू की, लोग खाने-पीने की चीजों को तरसे
    रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 4 दिन हो गए हैं। यूक्रेन के शहरों में घुसे रूसी सैनिक लूटपाट कर रहे हैं। खार्किव पर कब्जा करने के बाद उन्होंने एक बैंक लूट लिया। एक वीडियो में वे डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान उठाते नजर आए हैं। वहीं, आम लोग खाने को तरस रहे हैं। UN के मुताबिक, अब तक 3.86 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं।
  7. 3. यूक्रेन छोड़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स से बॉर्डर पर बर्बरता, पुलिस ने पीटा
    यूक्रेन छोड़ने के लिए रोमानिया और पोलैंड बॉर्डर पहुंचे भारतीय स्टूडेंट्स को बुरी तरह पीटा गया। पंजाब की एक छात्रा ने इसका वीडियो शेयर किया है। इसमें यूक्रेन की पुलिस बैग लेकर जा रहे भारतीय छात्रों को लाते-घूंसें मारती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के छात्र ने बताया है कि पोलैंड बॉर्डर पर भी मारपीट हुई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्टूडेंट्स के लिए यूक्रेन से लगे 4 देशों में कंट्रोल रूम खोले हैं।
  8. और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/02/chernobyl-me-russian-kabje-ke-baad.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here