Home Politics News Ukraine ke 5 sahron me lagataar ceasefire, Russia-Ukraine ki teesri baat-cheet bhi nakaam rahi | यूक्रेन के 5 शहरों में लगातार सीजफायर, रूस – यूक्रेन की तीसरी बात-चीत भी नाकाम रही

Ukraine ke 5 sahron me lagataar ceasefire, Russia-Ukraine ki teesri baat-cheet bhi nakaam rahi | यूक्रेन के 5 शहरों में लगातार सीजफायर, रूस – यूक्रेन की तीसरी बात-चीत भी नाकाम रही

0

Politics News

रुस और यूक्रेन की जंग का आज 13वां दिन है। इस बीच, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। सोमवार को बेलारूस में हुई इस बातचीत में युद्ध के बीच लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन में ह्यूमन कॉरीडोर बनाने पर सहमति नहीं बनी।

इस बीच, एक अच्छी खबर यह है कि रूस ने लगातार दूसरे दिन रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर जारी रखने की बात कही है। आज कीव, खार्किव, सूमी, चर्नीहीव और मारियुपोल शहरों में युद्ध विराम रहेगा। सोमवार को भी इन्हीं पांच शहरों में संघर्ष विराम रखा गया था।

इधर, रूसी बमबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्गों से लेकर बीमार तक शामिल हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकेंगे कि कल तक बेहतर जिंदगी का ख्वाब देखने वाली आंखों में अब केवल आंसू बचे हैं।

ऊपर की तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि रूस-यूक्रेन की जंग अब इंसानियत को हराती नजर आ रही है। अपने समय की सबसे दर्दनाक त्रासदी को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, इस पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

जंग के अहम अपडेट्स –

  • 1- यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव को मार देने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे खार्किव के पास यूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच जंग में मारे गए।
  • 2- अमेरिका ने कहा है कि उसने अब तक रूस से तेल का आयात रोकने जैसा कोई फैसला नहीं लिया है।
  • 3- रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन अपने चेर्नोबिल के खराब पड़े न्यूक्लियर प्लांट में डर्टी बम डेवलप करने में जुटा हुआ था।
  • 4- यूक्रेन ने कहा है कि सोमवार को मार्किव बेकरी पर रूसी हमले में 13 नागरिकों की मौत हुई है।
  • 5- कीव में आम लोगों को निकालने के लिए बनाए गए ह्यूमन कॉरीडोर पर रूसी अटैक में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हुई है।
  • 6- राजधानी कीव समेत मारियूपोल और वोल्नोवाखा में रूसी स्ट्राइक से सहमे हजारों लोग अपने घर छोड़कर जा रहे हैं।
  • 7- ब्रिटेन ने यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों को बिना वीजा के देश में एंट्री देने से इनकार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here