Home Daily News Ukraine ka claim- Russian ne Mariupol ke hospital par kabza kia, 400 mortage; Kyiv me 35 hrs ka curfew | यूक्रेन का दावा- रूसियों ने मरियुपोल के अस्पताल पर कब्जा किया, 400 बंधक; कीव में 35 घंटे का कर्फ्यू

Ukraine ka claim- Russian ne Mariupol ke hospital par kabza kia, 400 mortage; Kyiv me 35 hrs ka curfew | यूक्रेन का दावा- रूसियों ने मरियुपोल के अस्पताल पर कब्जा किया, 400 बंधक; कीव में 35 घंटे का कर्फ्यू

0

Daily News 

रूस-यूक्रेन जंग का आज 21वां दिन है। रूस लगातार यूक्रेनी शहरों में नागरिक इलाकों पर बमबारी कर रहा है। हमले के बीच कई भारतीय फंस गए थे। इन्हें रूसी शहरों के रास्ते भी वापस लाया जा रहा है। खेर्सोन में फंसे 3 भारतीयों को सिम्फरोपोल और मॉस्को के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया।

इधर, रूस ने मरियुपोल के सबसे बड़े अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। यहां के डिप्टी मेयर ने कहा कि रूस के सैनिकों ने डॉक्टरों और मरीजों सहित 400 लोगों को बंधक बना लिया है। उन्हें बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

आज के अपडेट्स…

  • 1- यूरोपियन यूनियन रेगुलेटर्स ने कुछ बैंकों को यूरोपीय संघ के निवासियों सहित सभी रूसी और बेलारूसी ग्राहकों के लेनदेन की जांच करने को कहा है।
  • 2- यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी सीनेट ने पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम की जांच की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • 3- NATO सचिव-जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा- हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवतः रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा अभियान चला सकता है।
  • 4- कनाडा सरकार ने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें सरकार और सैन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। अब तक 500 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लग चुके हैं।
  • 5- ब्रिटेन 370 हाई प्रोफाइल रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगा रहा है। इसमें रोमन अब्रामोविच भी शामिल हैं।
  • 6- यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग में लगभग 13,500 रूसी सैनिक मारे गए हैं। कई मिलिट्री इक्विपमेंट्स को भी तबाह किया गया है।
  • ऑपरेशन गंगा का अपडेट

    ऑपरेशन गंगा के तहत 90 उड़ानें संचालित की गई हैं, जिनमें से 76 नागरिक उड़ानें और 14 IAF उड़ानें थीं। निकासी उड़ानें रोमानिया, पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया से भारत पहुंचीं। भारतीयों के साथ 18 अन्य देशों के अनेक नागरिकों को भी वहां से निकाला गया है, जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन के भी नागरिक शामिल हैं।


  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस के बेलगोरोड और कुर्स्क के रास्ते भी भारतीयों को वापस लाया जाएगा। यह कदम ऑपरेशन गंगा के तहत उठाया जाएगा। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया। इसके तहत लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाए।

  • रूस का एक्शन, बाइडेन समेत 13 अमेरिकी नेताओं पर बैन                                            


    रूस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत 13 अमेरिकी नेताओं के अपने देश आने पर पाबंदी लगा दी है। बाइडेन के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

    3 यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने जेलेंस्की से मुलाकात की
    चेक रिपब्लिक, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात की। वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन अगले हफ्ते ब्रुसेल्स में EU और नाटो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    21 दिन बाद समझौते का संकेत, यूक्रेन ने NATO से दूरी बनाई


  • रूसी सेना के बढ़ते हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समझौते के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- देश को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले NATO सैन्य गठबंधन का सदस्य नहीं बनेगा, जिसका रूस विरोध कर रहा है।

  • पत्रकारों को भी नहीं बख्शा, अब तक 3 की मौत हुई
    अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पियरे जाकरेवस्की और यूक्रेनी पत्रकार ऑलेक्ज़ेंड्रा कुवशिनोव की यूक्रेन में कवरेज के दौरान मौत हो गई। उनकी कार रूसी फायरिंग की चपेट में आ गई थी। वहीं, फॉक्स न्यूज के करस्पॉन्डेंट पत्रकार बेंजामिन हॉल घायल हो गए। इसके पहले अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की रूस के हमले में मौत हो गई थी और उनके साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल हो गए थे।

  • यूरोपियन देशों की तरफ से प्रतिबंधित किए गए रूसी बिजनेस टायकून व चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच मॉस्को पहुंच गए हैं। इसके पहले वे सोमवार को इजराइल की राजधानी तेल अबीब के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अब्रामोविच वहां से एक निजी जेट के जरिए इस्तांबुल रवाना हुए और फिर मॉस्को पहुंचे।

    यूक्रेन जंग के अब तक का नुकसान…                                                                             


    • 1- यूक्रेन पर हमले के बाद से अब तक कुल 12 रूसी कमांडर मारे जा चुके हैं।
    • 2- UN के मुताबिक 30 साख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
    • 3- अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि रूसी सेना ने जंग शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन में 950 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।
    • 4- यूक्रेन का कहना है कि 20 दिनों से जारी रूसी हमले में 97 बच्चों की मौत हुई है।

    रूस का विरोध करने पर लगा जुर्माना
    पुतिन समर्थित न्यूज चैनल के सबसे पॉपुलर शो में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान पत्रकार ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 14 घंटे पूछताछ के बाद उस पर जुर्माना लगया गया और फिर उसे छोड़ा गया।

  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/america-senate-ne-vladimir-putin-ko-war.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here