Home Daily News Sikhs ki pagdi ka insult nhi karne denge : BJP | सिखों की पगड़ी का अपमान नहीं करने देंगे : भाजपा

Sikhs ki pagdi ka insult nhi karne denge : BJP | सिखों की पगड़ी का अपमान नहीं करने देंगे : भाजपा

0

Daily News

भाजपा नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाया, आम आदमी पार्टी ने इसे दूसरे मुद्दों से ध्यान खींचने की राजनीति बताया


नई दिल्ली। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसी को भी सिखों की पगड़ी का अपमान नहीं करने देगी। उन्होंने पंजाब पुलिस की ओर से बग्गा की गिरफ्तारी के दौरान उन्हें पगड़ी नहीं पहनने देने और जबरदस्ती गाड़ी में डालने की कड़ी आलोचना की।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में जिस तरह महाभारत की लड़ाई में सत्य की विजय हुई थी उसी तरह कल एक बार फिर से सत्य की विजय हुई और आप की झूठी सेना हार गई।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने कहा कि पगड़ी का अपमान करने के लिये पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिये। भाजपा नेता सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा कि मुद्दा ये है कि एक सिख मुख्यमंत्री कैसे दूसरे सिख का अपमान करवा सकता है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। अर्ध सैनिक बल की तीन कंपनियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। तीन एक्सरे मशीन और दो स्तरीय अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here