Home Daily News Sharab pine ke baad 4 logo ki maout | शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत

Sharab pine ke baad 4 logo ki maout | शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत

0

 Daily News

बिहार शरीफः शराबबंदी वाले राज्य बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मुख्यालय में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जान गंवाने वाले सभी चार लोगों की उम्र 50 से 55 साल के बीच थी और ये लोग सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली इलाके के रहने वाले थे। परिवार वालों का दावा है कि शुक्रवार देर रात शराब का सेवन करने के बाद चारों बीमार पड़ गए और इसके बाद उनकी मौत हो गई। बिहार शरीफ के उप मंडल अधिकारी कुमार अनुराग ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और कहा कि ‘‘पोस्टमॉर्टम के बाद ही शराब सेवन करने की पुष्टि हो सकेगी।’’

बिहार में अप्रैल, 2016 में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि इस पर अमल को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। पिछले साल दीपावली के आसपास बिहार के चार जिलों में अवैध शराब ने 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इन जिलों में से एक था पश्चिम चंपारण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here