Home Business news Sensex 482 point ki fall ke saath 59693 par, 128 score slipped , Bank aur auto share top looser | सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 59693 पर, निफ्टी 128 अंक फिसला; बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर

Sensex 482 point ki fall ke saath 59693 par, 128 score slipped , Bank aur auto share top looser | सेंसेक्स 482 पॉइंट की गिरावट के साथ 59693 पर, निफ्टी 128 अंक फिसला; बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर

0

 Business News

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 482.91 (-0.80%) अंको की गिरावट के साथ 59,693 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128 (-0.71%) की गिरावट के साथ 17,829.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में HDFC, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक टॉप लूजर हैं। जबकि NTPC, भारतीय एयरटेल, टाटा स्टील, LT, सनफॉर्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त है।

सेंसेक्स 361 पॉइंट (-0.72%) की गिरावट के साथ 59,815 पर खुला जबकि निफ्टी में 115 (0.53%) अंक फिसलकर 17,842 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस के स्टॉक्स में है।

सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 7 इंडेक्स में गिरावट और 4 में बढ़त है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक के स्टॉक्स फ्लैट हैं। इसी के साथ बाद आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में मामूली बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 33.83 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 25,106.27 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 42.73 अंक (0.14%) की तेजी के साथ 29,625.22 पर है। मिडकैप में IDBI (8.08%), इंडियन होटल (6.32%), अडाणी पावर (4.98%) टाटा पावर (3.64%) और आइडिया (2.32%) की बढ़त है। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी, ऑन मोबाइल, रेणुका, सस्ता सुंदर में 19-8% की तेजी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here