Home Business news Sensex 471 score barh kar 58280 par pauncha, IT companies ke shares teeze ne | सेंसेक्स 471 अंक बढ़कर 58280 पर पहुंचा, IT कंपनियों के शेयर्स तेजी में

Sensex 471 score barh kar 58280 par pauncha, IT companies ke shares teeze ne | सेंसेक्स 471 अंक बढ़कर 58280 पर पहुंचा, IT कंपनियों के शेयर्स तेजी में

0

 Business News

शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी में है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 471 पॉइंट्स बढ़कर 58,280 पर कारोबार कर रहा है। IT कंपनियों के शेयर्स में बढ़त है।

355 पॉइंट्स ऊपर खुला था बाजार

सेंसेक्स आज 355 अंक ऊपर 58,163 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,250 का ऊपरी और 58,105 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 4 गिरावट में जबकि 26 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में नेस्ले, एयरटेल, NTPC और सनफार्मा हैं।

ये हैं बढ़ने वाले शेयर्स

बढ़ने वाले शेयर्स में टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL टेक, टाइटन और इंफोसिस 1-1% से ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, रिलायंस इँडस्ट्रीज और ICICI बैंक भी हैं। इनके अलावा HDFC, TCS, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर्स में भी बढ़त है।

SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड तथा ITC के शेयर्स में मामूली तेजी है। सेंसेक्स के 122 शेयर अपर और 155 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इन शेयर्स की कीमत में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो बढ़त हो सकती है न गिरावट हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 266.09 लाख करोड़ रुपए है जो कल 264.12 लाख करोड़ रुपए था।

निफ्टी में 140 अंकों की तेजी

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 17,389 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,370 पर खुला था और 17,339 का निचला तथा 17,395 का ऊपरी स्तर बनाया। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में हैं।

एयरटेल का शेयर गिरावट में

गिरने वाले में एयरटेल और NTPC हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, हिंडालको, HCL टेक, सिप्ला और इंडियन ऑयल हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 187 पॉइंट चढ़कर 57,808 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,266 पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here