Home Business news Sensex 250 points gir kar 58370 par, Tata Steel aur SBI ke shares 3-3% barhe | सेंसेक्स 250 पॉइंट्स गिर कर 58370 पर, टाटा स्टील और SBI के शेयर्स 3-3% बढ़े

Sensex 250 points gir kar 58370 par, Tata Steel aur SBI ke shares 3-3% barhe | सेंसेक्स 250 पॉइंट्स गिर कर 58370 पर, टाटा स्टील और SBI के शेयर्स 3-3% बढ़े

0

Business News 

शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले नीचे है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 350 पॉइंट्स गिर कर 58,370 पर कारोबार कर रहा है। SBI और टाटा स्टील के शेयर्स 3-3% बढ़े हैं।

95 अंक नीचे खुला था बाजार

सेंसेक्स आज 95 अंक नीचे 58,549 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,707 का ऊपरी और 58,255 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 8 स्टॉक बढ़त में जबकि 22 गिरावट में हैं। उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, SBI, नेस्ले, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा भी तेजी में हैं।

विप्रो में गिरावट

इसके साथ की विप्रो, मारुति, NTPC और ITC के भी शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक हैं। इनके अलावा HDFC, बजाज फाइनेंस, एयररटेल, डॉ. रेड्‌डी, HDFC बैंक और अन्य गिरावट में हैं।

निफ्टी भी गिरावट में

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 17,516 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,590 पर खुला था और 17,462 का निचला तथा 17,617 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

17 शेयर्स बढ़त में

निफ्टी के 50 स्टॉक में से 17 उछाल में हैं जबकि 33 गिरावट में हैं। इसके बढ़ने वाले शेयर्स में हिंडालको, ONGC, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, डिवीज लैब हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में हीरो मोटो कॉर्प, SBI, NTPC और आयशर मोटर्स हैं।

इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 58,644 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक नीचे 17,516 पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here