Home Daily News Russian attack me Mariupol ke 10 hazar se jyada logon ki death; Eastern Ukraine me phir ho sakti hai war | रूसी हमले में मारियुपोल के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, पूर्वी यूक्रेन में फिर छिड़ सकती है जंग

Russian attack me Mariupol ke 10 hazar se jyada logon ki death; Eastern Ukraine me phir ho sakti hai war | रूसी हमले में मारियुपोल के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, पूर्वी यूक्रेन में फिर छिड़ सकती है जंग

0

 Daily News

रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही 50 दिन पूरे होने वाले हैं। बीता कुछ वक्त यूक्रेन के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। उसके कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। मारियुपोल सबसे ज्यादा तबाही झेलने वाले शहरों की फेहरिस्त में शामिल है। इस शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको का कहना है कि रूसी हमले की वजह से 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है।

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर नए सिरे से लड़ाई शुरू हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रूस और यूक्रेन दोनों की सेनाएं पूर्वी हिस्से में जुट रही हैं। आने वाले खतरे की आहट को भांपकर हजारों नागरिकों ने इस इलाके को छोड़ दिया है।

जंग के बड़े अपडेट्स…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव का दौरा नहीं करेंगे। उनके प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
पोलिश पीएम का कहना है कि यूरोपियन यूनियन ने रूस के खिलाफ जो बैन लगाएं हैं वो बहुत कमजोर हैं।

यूक्रेन का कहना है कि उसने पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की सरकार में काम करने वाले रूसी एजेंट को हिरासत में लिया है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूसी सैनिकों यूक्रेन में आगे बढ़ने की असफल कर रहे हैं।
रूसी सैनिकों ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को 18.3 बिलियन का नुकसान पहुंचाया।


फ्रांस 6 रूसी डिप्लोमैट्स को निकाला

  • फ्रांस ने बड़ा एक्शन लेते हुए रूस के 6 डिप्लोमैट्स को बाहर निकाल दिया है। फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि लंबी जांच के बाद वो 6 रूसी एजेंट को निकाल रहा है। ये लोग डिप्लोमैटिक कवर की आड़ में फ्रांसीसी हितों को कमजोर कर रहे थे। हालांकि, इससे ज्यादा कोई डिटेल नहीं दी गई।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी खबरों के लिए नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक करें…

रूस ने बीते रोज खार्किव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हो गए हैं। 

युद्ध छिड़ने के वक्त 2.65 लाख यूक्रेनी महिलाएं गर्भवती थीं। इनमें से 80 हजार बच्चों का जन्म अगले तीन महीने में होना है। हालात यह है कि गर्भवतियों को ठंडे, जर्जर बेसमेंट या भीड़ भरे सब-वे स्टेशनों पर डिलीवरी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 
रूस ने किया केमिकल हथियारों का इस्तेमाल?

  • यूक्रेन की आजोव रेजिमेंट के मुताबिक, रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया था। इस वजह से उन्हें सांस की तकलीफ होने लगी थी। मुमकिन है कि युद्ध में यह पहला मौका हो जब रूस ने केमिकल हथियार का इस्तेमाल किया हो।

ऑस्ट्रियाई चांसलर की पुतिन को समझाइश

  • बीते रोज मॉस्को दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक यूक्रेनियन मर रहे हैं तब तक प्रतिबंध बने रहेंगे। इस युद्ध की वजह से लोगों ने बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ा है। 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here