Home Daily News Russian attack me 47 Ukraine ke log maare gaye | रूसी अटैक में 47 यूक्रेनी नागरिक मारे गए;

Russian attack me 47 Ukraine ke log maare gaye | रूसी अटैक में 47 यूक्रेनी नागरिक मारे गए;

0

 Daily News

जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप

यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में उसके 47 नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इसे क्लस्टर बम से किया हमला बताया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से रूस को रोकने में मदद करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा, ‘अगर रूस को नहीं रोका गया, तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा।’

जंग के अहम अपडेट्स....

  • 1- जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया।
  • 2- रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी। हालांकि, घटना के वक्त बिल्डिंग में लोग नहीं थे। हमले के बाद अपार्टमेंट में आग लग गई।
  • 3- वोल्दोमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर नाटो की आलोचना की है। नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।
  • 4- फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर UN से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
  • 5 यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।

रूस ने फेसबुक-ट्विटर को बैन किया


यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।

जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक के बाद UN की मीटिंग

यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी एंबेसडर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।

इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/aaj-11-flights-se-wapis-aayenge-2200.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here