Home Daily News Russia-Ukraine me war na rukne ke karaan, Indians ko nikalne me mushkil | रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम न होने से भारतीयों को निकालने में मुश्किल

Russia-Ukraine me war na rukne ke karaan, Indians ko nikalne me mushkil | रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम न होने से भारतीयों को निकालने में मुश्किल

0

Daily News

इरपिन में रविवार को गोलाबारी की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग सहम उठे। 


 New Delhi : यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारतीय दूतावास ने रविवार को ऑपरेशन गंगा का अंतिम चरण शुरू किया। हालांकि, रूसी सेना के लगातार हमलों की वजह से सुमी से छात्रों को निकालना अब भी चुनौती बना हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, छात्रों को निकालने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन रविवार को युद्ध विराम नहीं होने से निकासी अभियान में कोई प्रगति नहीं हो सकी।

ट्रेन बंद, बसें मिलना मुश्किल: सूत्रों ने बताया कि सुमी में ट्रेन बंद हैं। बसें मिलना भी मुश्किल हो रहा है। फिर भी दूतावास छात्रों को निकालने का प्रयास कर रहा है। हंगरी में भारतीय दूतावास ने छात्रों से अपील की कि छात्र जल्द बुडापेस्ट पहुंचें और जरूरी ब्योरा दें।

घायल हरजोत आज लौटेगा: विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन गंगा के तहत 15,920 नागरिक निकाले गए हैं। पिछले 24 घंटों में ढाई हजार लोग लौटे हैं। सोमवार को सात और उड़ानें आएंगी। विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के अनुसार, इनमें कीव में गोलीबारी में घायल दिल्ली का छात्र हरजोत सिंह भी शामिल है।

दूसरे दिन भी संघर्ष विराम विफल: रविवार को मारियुपोल में नए अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की गई। हालांकि, यह कुछ देर बाद ही रोकना पड़ा। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूसी हमलों में विनित्स्या का एयरपोर्ट नष्ट हो गया। इसलिए लोगों को निकालने का काम रोका गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर निकासी अभियान रोकने का आरोप लगाया।

प्रतिकूल असर:मौद्रिक नीति समिति के सदस्य जयंत वर्मा ने आशंका जताई कि यूक्रेन संकट काआर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/putin-ki-warning-nh-maana-ukraine-to.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here