Home Daily News Russia ne warning di, Nuclear weapon post karenge | रूस ने चेताया, परमाणु हथियार तैनात करेंगे

Russia ne warning di, Nuclear weapon post karenge | रूस ने चेताया, परमाणु हथियार तैनात करेंगे

0

 Daily News

फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने की संभावना को लेकर चेतावनी दी, कहा- अपनी सुरक्षा मजबूत करने का पूरा अधिकार

मॉस्को, एजेंसी। रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल होने को लेकर गुरुवार को चेतावनी दी। रूस ने कहा कि यदि ये देश नाटो से जुड़े तो मॉस्को बाल्टिक देशों और स्कैंडिनेविया के करीब परमाणु हथियार तैनात करेगा।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवदेव ने कहा, यदि ऐसा हुआ तो नाटो देशों के साथ लगने वाली हमारी सीमा दोगुना हो जाएगी। यह स्वाभाविक है कि हमें इन सीमाओं पर अधिक मजबूत होना होगा। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवदेव ने कहा, ऐसे में बाल्टिक क्षेत्र की ‘गैर-परमाणु स्थिति’ के बारे में और बात करना संभव नहीं होगा। हमें संतुलन बहाल करना पड़ेगा। रूस इस क्षेत्र में परमाणु हथियार तैनात करने का हकदार बन जाएगा। मेदवेदेव ने कहा, हम फिनलैंड की खाड़ी में भी अपने नौसैनिक बलों को तैनात करेंगे। हवाई सुरक्षा और मजबूत की जाएगी।

जापान सागर में मिसाइल परीक्षण: रूस ने गुरुवार को जापान सागर में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण किया। युद्ध के बाद यह रूसी सेना का ताजा सैन्य अभ्यास है। हाल ही में अमेरिकी नौसेना ने संयुक्त नौसैन्य अभ्यास की बात कही थी।

इन हथियारों से लैस

● 16 एंटी-शिप वल्कन क्रूज मिसाइल

● फोर्ट मिसाइल : एस-300 मिसाइल का समुद्री वर्जन

● मध्यम दूरी की ओसा मिसाइल

● बड़ी बंदूकें

● टोर्पेडो

यूक्रेन ने काला सागर में तैनात रूसी नौसेना के प्रमुख युद्धपोत ‘मॉस्कवा मिसाइल क्रूजर’ को मिसाइल हमले में डुबो देने का दावा किया है। रूसी चालक दल को मजबूर होकर युद्धपोत छोड़ना पड़ा। हालांकि रूस ने हमले से इनकार किया है।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/04/sri-lanka-se-ground-report-new-year-par.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here