Home Daily News Russia ka claim-Ukraine me hamare military operation ka pahla phase khatam; ab focus Donbass par | रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हुआ; अब फोकस डोनबास पर

Russia ka claim-Ukraine me hamare military operation ka pahla phase khatam; ab focus Donbass par | रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हुआ; अब फोकस डोनबास पर

0

 Daily News

रूस-यूक्रेन जंग का आज 31वां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में उसके स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हो चुका है। रूसी सैनिक अब यहां के पूर्वी डोनबास इलाके की आजादी पर फोकस करेंगे, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 8 साल से लड़ रहे हैं।

रूसी सेना के जनरल स्टाफ के सीनियर रिप्रेजेंटिटिव सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि रूसी यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस की वॉर कैपिसिटी में काफी कमी आई है। इस वजह से हम अपने मुख्य लक्ष्य डोनबास की आजादी पर फोकस कर सकते हैं।

शुक्रवार को किए गए ऐलान से इस बात का संकेत मिलता है कि जंग के पहले महीने में ही तेज हमले के बाद रूस अब सीमित टारगेट की ओर स्विच कर सकता है। रूस जंग की शुरूआत में ही डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता दे चुका है।

आज के बड़े अपडेट्स…


  • यूक्रेन ने रूस छोड़ने वाली कंपनियों को पीस अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। यूक्रेन की सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ये जानकारी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक के हवाले से दी गई है।
  • स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई ने रूस में स्ट्रीमिंग सर्विस पर रोक लगा दी है। स्पॉटिफाई ने इस महीने की शुरुआत में अपने रूसी ऑफिस को बंद कर दिया था।
  • यूक्रेन की डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मंत्री इरिना वीरेश्चुक के मुताबिक, मारियुपोल से कार के जरिए 2,800 लोगों को निकालकर जपोरिज्जिया पहुंचाया गया है। वहीं, 4,000 मारियुपोल लोगों को बसों के जरिए निकाला गया। वहीं, 531 लोगों को मेलिटोपोल से जपोरिज्जिया ले जाया गया है।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि जंग के दौरान आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी घर का निर्माण करेगा।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मारियुपोल से लोगों के इवैक्युएशन के लिए वे तुर्की और ग्रीस के साथ काम कर रहा है। यहां के थिएटर पर पिछले हफ्ते हुए एक रूसी हमले में 300 लोगों की मौत हो गई थी।
  • रूस के सेंट्रल बैंक ने पश्चिमी देशों से फंड के लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • जंग में हुए नुकसान पर एक नजर…

    • यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस के मुताबिक, यूक्रेन ने 25 मार्च को 3 रूसी प्लेन, 5 क्रूज मिसाइल, 3 ड्रोन और एक हेलिकॉप्टर नष्ट किए हैं।
    • रूसी ने सेंट्रल यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर में एक मिलिट्री कमांड सेंटर पर मिसाइल हमला किया है। अभी तक हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
    • रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के सबसे बड़े फ्यूल स्टोरेज साइट को तबाह कर दिया है। इस हमले में कलिब्र क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया गया।
    • यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक मेडिकल फैसिलिटी पर टारगेटेड रूसी हमला हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में चार नागरिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
    • रूस ने बताया है कि यूक्रेन जंग में अब तक 1,351 रूसी सैनिकों ने जान गंवाई है। जबकि यूक्रेन और पश्चिमी देशों के मिलिट्री इंटेलिजेंस के मुताबिक, यह संख्या और अधिक है।
    • पेंटागन का दावा- जॉर्जिया के रास्ते यूक्रेन में सेना भेज रहा है रूस                                



      एक सीनियर अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि रूस डोनबास क्षेत्र में अपने हमले का समर्थन करने के लिए रूस जॉर्जिया के रास्ते यूक्रेन में सेना भेज रहा है। पेंटागन के अधिकारी के मुताबिक, हमने शुक्रवार को जॉर्जिया से कुछ सैनिकों की आवाजाही देखी है। हालांकि, हमारे पास सैनिकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं है।

      रूसी ऑपरेशन के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने पर मिलेगी 15 साल की सजा: कानून पर पुतिन ने साइन किया                                                                                           रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस के मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में फेक     इंफार्मेशन पब्लिश करने पर सजा देने वाले कानून पर साइन किया है। इसके फेक न्यूज फैलाने पर 15 साल तक की जेल होगी। इस बिल को रूसी संसद ने इसी हफ्ते पेश किया था।

      रूसी सरकारी एजेंसियों की ओर से जानबूझकर गलत जानकारी पब्लिश करने वाले लोगों के लिए जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

      ग्राफिक्स से समझिए रूस यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है…                     एक अमेरिकी डिफेंस अधिकारी के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेनी शहर खेरसन को यूक्रेनी सेना ने रूसी कब्जे से आजाद करा लिया है। जंग की शुरूआत में खेरसन पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। खेरसन क्रीमियन पेनिनसुला के काफी करीब है।

      अगर इस शहर पर कब्जा छूटने की बात सही है, तो ये रूस के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। हालांकि, वहां मौजूद यूक्रेनियो ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, खेरसान के बड़े इलाकों में लड़ाई जारी है। वहीं, रूस दक्षिणी ब्लैक सी तट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

      यूक्रेनी सेना ने खेरसन में रूसी जनरल को मारने का दावा किया                                  यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण में खेर्सोन के चोर्नोबाइवका इलाके में लड़ाई के दौरान रूसी लेफ्टिनेंट जनरल याकोव रेजांत्सेव को मार गिराया है। सेना ने कहा कि रेजांत्सेव रूस के साउथ मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की 49वीं कम्बाइन्ड आर्मी के कमांडर थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

      माना जाता है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद अब तक कुल 6 रूसी जनरल मारे गए हैं। वहीं, ब्लैक सी में फ्लीट के एक डिप्टी कमांडर की भी मौत हुई है।








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here