Home Sports News Rohit Sharma par 12 lakh ka fine : pahle Delhi se mili haar, phir slow over rate ke kaaran hitman ki pocket ko bhi laga jhatka | रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना:पहले दिल्ली से मिली हार, फिर स्लो ओवर रेट के कारण हिटमैन की जेब को भी लगा झटका

Rohit Sharma par 12 lakh ka fine : pahle Delhi se mili haar, phir slow over rate ke kaaran hitman ki pocket ko bhi laga jhatka | रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना:पहले दिल्ली से मिली हार, फिर स्लो ओवर रेट के कारण हिटमैन की जेब को भी लगा झटका

0

 Sports News

मुंबई इंडियंस को IPL 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लिए यह मैच दोहरे नुकसान वाला रहा। पहले टीम हार गई, बाद में उनके ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। दरअसल दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट के कारण ये कप्तान रोहित पर यह जुर्माना लगा है।

IPL मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि मुंबई इंडियंस टीम पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। ओवर गति से जुड़ी यह टीम की पहली गलती है, इसलिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

स्लो ओवर रेट होता क्या है?
ओवर रेट मतलब बॉलिंग साइड द्वारा एक घंटे में फेंके गए ओवर्स की औसत संख्या होती है। ICC के नियमों के मुताबिक, वनडे और टी-20 मुकाबले में एक घंटे के भीतर 14.1 ओवर, तो टेस्ट में 14.2 ओवर फेंकने होते हैं। एकदिवसीय मुकाबलों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए कुल 3.5 घंटे का समय दिया जाता है। वहीं, टी-20 मैच में टीम को एक घंटे और 25 मिनट में एक पारी खत्म करनी होती है, यानी अपना 20 ओवर का कोटा फेंकना होता है।

पहले मुकाबले में हारी मुंबई की टीम
रोहित पर जुर्माना लगने से पहले उनकी टीम को IPL 2022 के पहले मैच में हार का सामना भी करना पड़ा था। रविवार को दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। मुंबई के लिए ओपनर ईशान किशन ने 81 रनों पारी की धमाकेदार पारी खेली और टीम ने 177 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली बल्लेबाजी करने आई तो मुरुगन अश्विन और बासिल थम्पी ने शानदार गेंदबाजी कर उन्हें बैकफुट पर ला दिया, लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव की जोरदार बल्लेबाजी से दिल्ली जीत गई।

दोनों ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए। 3 ओवर में 10 का रनरेट चाहिए था, लेकिन 10 गेंद बाकी रहते ही दोनों ने दिल्ली को जीत दिला दी। मैच में रोहित के बल्ले ने भी कमाल किया। उन्होंने 32 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/kkr-ke-khilaaf-toss-aur-match-dono.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here