Home Sports News Rohit ki post par patni ka mazedaar comment | रोहित की पोस्ट पर पत्नी का मजेदार कमेंट

Rohit ki post par patni ka mazedaar comment | रोहित की पोस्ट पर पत्नी का मजेदार कमेंट

0

 Sports News

हिटमैन ने फोटो शेयर कर लिखा- अगला टारगेट श्रीलंका, रितिका बोलीं- क्या तुम मुझे फोन कर सकते हो

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर अभ्यास करते हुए अपनी फोटो शेयर की। रोहित की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने मजेदार कमेंट किया। हिटमैन ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा था- Next UP श्रीलंका। इस पर रितिका ने कमेंट किया- यह सब बहुत अच्छी बात है पर क्या तुम मुझे कॉल कर सकते हो प्लीज। इसके बाद ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी रोहित की टीम
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजर श्रीलंका को शिकस्त देने पर है। टीम इंडिया लखनऊ में आज से टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। इसके बाद अगले दो मुकाबले धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित को टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया गया है। लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से रोहित अपने परिवार से दूर हैं।

2015 में रोहित-रितिका ने की थी शादी
भारतीय क्रिकेट जगत की खूबसूरत जोड़ियों में से एक रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। 30 दिसंबर 2018 को दोनों माता-पिता बने थे। रितिका को IPL में मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान रोहित को चियर्स करते हुए देखा जाता है। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी रितिका भारतीय टीम के सपोर्ट में नजर आई थीं। रितिका अभी अपनी बेटी समायरा के साथ मुंबई में हैं।

मार्च में IPL का आयोजन होने वाला है। रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई के कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में रोहित के लिए ये साल काफी अहम होने वाला है। रितिका भी इस दौरान हिटमैन का सपोर्ट करते नजर आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here