Home Politics News Raaste par utri BJP, Lalbazar abhiyaan ke dauraan police ke saath uljhe | सड़क पर उतरी भाजपा, लालबाजार अभियान के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Raaste par utri BJP, Lalbazar abhiyaan ke dauraan police ke saath uljhe | सड़क पर उतरी भाजपा, लालबाजार अभियान के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

0

 Politics News

नगर निकाय चुनाव में हिंसा की घटना के खिलाफ मुखर हुई भाजपा


कोलकाताः राज्य में 108 नगर निकायों पर हो रहे चुनाव के दौरान जमकर हिंसा की घटनाएं सामने आईं। विरोधी दलों ने इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग में शिकायत भी की। आरोप है कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कोई उपाय नहीं किया गया। नगर निकाय चुनाव में फैली अशांति के विरोध में भाजपा ने लालबाजार अभियान शुरू किया। बहूबाजार में ही पुलिस ने भाजपा समर्थकों को रोक दिया। आरोप है कि मध्य कोलकाता की सड़क पर भाजपा समर्थकों व पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। भाजपा का आरोप है कि पुलिस सत्तारूढ़ दल के हाथों की लकड़ी की कठपुतली बन गई है। रविवार को नगर निकायों पर हो रहे चुनावों में सुबह से ही अशांति की खबरें आ रही हैं। विभिन्न जगहों पर विपक्षी खेमे के नेताओं और उम्मीदवारों पर हमले हुए हैं। ऐसे में भाजपा नेता सजल घोष के नेतृत्व में बीजेपी ने दोपहर में लालबाजार अभियान चलाया। उनका आरोप है कि पुलिस चुनाव में सही ढंग से काम नहीं कर रही है। भाजपा की रैली के बहूबाजार में पहुंचते ही पुलिस ने चौराहे पर ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया। बताया गया कि लालबाजार अभियान जारी नहीं रखा जा सका, इसलिए अशांति बढ़ गई। जुलूस में पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई गई। भाजपा नेतृत्व ने पुलिस की भूमिका को लेकर नाराजगी जाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here