Home Daily News Putin ne nuclear war drill ke order diye, apne family ko Siberia bheja | पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश दिए, अपने परिवार को साइबेरिया भेजा

Putin ne nuclear war drill ke order diye, apne family ko Siberia bheja | पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश दिए, अपने परिवार को साइबेरिया भेजा

0

 Daily News

रूस-यूक्रेन जंग परमाणु युद्ध की ओर बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दे दिया है। सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है।

परमाणु युद्ध के संकेत पहले से मिल रहे थे। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर ‘किन्झॉल’ हाइपरसॉनिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल परमाणु और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल परमाणु बम भी गिरा सकती है।

सकते में पुतिन के अधिकारी
न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश मिलते ही क्रेमलिन(रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारी सकते में हैं। उनका मानना है कि पुतिन के इस निर्णय का अंजाम भयानक हो सकता है। क्रेमलिन अधिकारियों ने कहा कि पुतिन भी परमाणु युद्ध की तैयारी में निकासी अभ्यास में भाग लेंगे।

पुतिन के परिवार को भेजा गया साइबेरिया
रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत से रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पुतिन ने अपने परिवार के सदस्यों को साइबेरिया भेज दिया है। यहां उन्हें एक हाई-टेक अंडरग्राउंड बंकर में रखा गया है।

प​हले से न्यूक्लियर फोर्सेस अलर्ट पर
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहले भी अपनी न्यूक्लियर फोर्सेस को हमले के लिए अलर्ट कर दिया था। यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी भी दी थी। पुतिन ने न्यूक्लियर कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी थी और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर ला दी गई थीं। स्टाफ को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया था।

झुकने तैयार नहीं यूक्रेन

25 दिनों बाद भी यूक्रेन के हथियार नहीं डाल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा था- यह हत्या है, जानबूझकर की गई हत्या। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे और न ही इसमें शामिल लोगों को माफ करेंगे। हम अपनी जमीन पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों को सजा देंगे। हालांकि दोनों देशों के बीच जंग रोकने के लिए बातचीत हो रही है। इसी बीच जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की है।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/unicef-ka-claim-15-lakh-ukraine-ke.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here