Home Daily News Purani Delhi me 8 maarg heritage banaye jayenge | पुरानी दिल्ली के आठ मार्ग हेरिटेज बनाए जाएंगे

Purani Delhi me 8 maarg heritage banaye jayenge | पुरानी दिल्ली के आठ मार्ग हेरिटेज बनाए जाएंगे

0

 Daily News

नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली के आठ मार्गों को हेरिटेज बनाया जाएगा। इर मार्गों की वर्षों पुरानी विरासत को सहेजकर यहां विकास कार्य होंगे, जिससे यहां आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिले और वो यहां के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जान सकें।

दिल्ली गेट से कश्मरी गेट बस अड्डे तक नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से चर्च मिशन तक एसपी मुखर्जी मार्ग पर सबसे पहले काम होगा। सुभाष मार्ग पर दरियागंज मार्केट, जामा मस्जिद बाजार फिर चांदनी चौक और लाल किला है। वहीं, एसपी मुखर्जी मार्ग पर ब्रिटिश द्वारा वर्ष 1903 में चालू किया गया पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन है।

अभी तक क्या हुआ : लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह काम चांदनी चौक पुनर्विकास के दूसरे चरण का कार्य है। इन मार्गों का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण करने की योजना है। इसके लिए सलाहकार कंपनी नियुक्त कर दी गई है। कंपनी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। अगले कुछ माह में डीपीआर बनकर तैयार होगी।

फिर इस साल में ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी), दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम इस योजना पर आपस में समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। योजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ राहगीरों को बेहतर एहसास होगा, बल्कि उन्हें मार्ग पर चलने में सहूलियत भी मिलेगी।

क्या काम होगा : इन मार्गों पर पैदल यात्रियों के सुरक्षित आने-जाने के लिए बेहतर व्यवस्था जैसे, फुटपाथ, ब्लिंकर आदि होंगे। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए जगह-जगह सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाएंगे। बगैर मोटर वाले वाहनों जैसे ई रिक्शा, साइकिल और अन्य वाहन जैसे दुपहिया, बसें, छोटे मालवाहक टैंपो व ऑटो के लिए मुख्य सड़क से अलग आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी।

पुराने भवनों के बाहरी हिस्सों को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों व पर्यटकों को अलग अहसास मिल सके।

अभी यह हाल : फिलहाल यहां अक्सर ट्रैफिक बाधित रहता है। ई-रिक्शा, दुपहिया, सार्वजनिक वाहनों का दबाव, लेन ड्राइविंग नहीं होने व पैदल यात्रियों के सड़क पर चलने के कारण पीक आवर्स में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

फुटपाथ पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा है, जिससे पैदल यात्री सड़क पर चलते हैं और हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसे दूर करने केक लिए ही यह प्रयास किए जा रहे हैं जिससे लोगों को होने वाली असुविधा दूर हो सके।

क्षेत्र में जाम खत्म करने के लिए दंगल मैदान, गांधी मैदान में पार्किंग बनाई जा रही है। इससे इन मार्गों पर जाम खत्म करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here