Home Daily News Punjabi Singer Sidhu Moose Wala ki gun shot se death, kal hi protection li gayi thi wapis | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही सुरक्षा ली गई थी वापस

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala ki gun shot se death, kal hi protection li gayi thi wapis | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही सुरक्षा ली गई थी वापस

0

 Daily News

पंजाब : पंजाब के जानेमाने सिंगर सिद्धू मूसेवाला बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में मूसेवाला समेत तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। सभी घायलों को मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण

मानसा में 1 IG और 2 SSP तैनात; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दविंदर बंबीहा गैंग आमने-सामने

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए परिवार की सहमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए मानसा में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पंजाब पुलिस के बठिंडा रेंज के IG पीके यादव, मानसा SSP गौरव तूरा और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप भी सामने आ गया है। बंबीहा ग्रुप ने इसका बदला लेने की धमकी दी है। इससे पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।

लॉरेंस विश्नोई और बंबीहा गैंग आमने-सामने, गैंगवार की आशंका बढ़ी
मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। विश्नोई गैंग और उनके साथी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि हमने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। वहीं अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला उनसे नहीं जुड़ा था। फिर भी उसका नाम हमारे साथ जोड़ा जा रहा है। इसलिए वह इसका बदला लेंगे।

जेलों में दोनों के गैंगस्टर अलग किए गए
इस धमकी को देखते हुए पंजाब की जेलों में विश्नोई गैंग के बंदियों को अलग कर दिया गया है। जहां-जहां इस गैंग के मेंबर हैं, वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बंबीहा गैंग के मेंबर भी जेलों में बंद हैं। जिन्हें भी अलग कर दिया गया है। दोनों गैंग आपस में न भिड़ें, इसको लेकर सभी जेलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

पंजाब पुलिस ने SIT बनाई
पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है। जिसमें मानसा के SP(इन्वेस्टिगेशन) धर्मवीर सिंह, DSP (इनवेस्टिगेशन) बठिंडा विश्वजीत सिंह और मानसा के CIA इंचार्ज प्रिथीपाल सिंह शामिल हैं।

बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर घर छोड़ जीप लेकर निकले थे पंजाबी सिंगर

इस बीच यह अहम बात भी सामने आई है कि मूसेवाला घर से अपनी निजी बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर लेकर निकलने वाले थे। जिसे उन्होंने बाहर भी निकाल लिया था। हालांकि फिर उसे घर के अंदर खड़ी कर थार निकाल ली। मूसेवाला ने ऐसा क्यों किया?, इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुट गई है।

डीजीपी बोले- गनमैन और बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं ले गए मूसेवाला
डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि मूसेवाला साढ़े 4 बजे घर से निकले। साढ़े 5 बजे वह खुद थार चलाकर जा रहे थे। उनके साथ 2 लोग थे। इनके पीछे एक गाड़ी थी और 2 गाड़ियां सामने से आई। उन्हें गोलियां मारी गई। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके से 3 तरह के हथियार के खोल मिले हैं। इस दौरान 30 से ज्यादा फायर हुए।

डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला के पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडोज हैं। घल्लूघारा दिवस की वजह से उनके 2 कमांडों वापस लिए गए थे। 2 कमांडों उनके पास थे। जब वह गए तो कमांडों को साथ नहीं ले गए। कमांडों को कहा कि उन्हें साथ आने की जरूरत नहीं है। मूसेवाला के पास प्राइवेट बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, उसे भी मूसेवाला साथ नहीं ले गए।

CM भगवंत मान के आदेश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जा रही है। इसके लिए रेंज के IG को कह दिया गया है। यह मामला गैंगवार का है। सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम मोहाली में हुए विक्की मिड्‌डूखेड़ा के मर्डर में आया था। शगनप्रीत ऑस्ट्रेलिया में है। उसका बदला लेने के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग ने यह मर्डर करवाया है। इसकी जिम्मेदारी कनाडा बैठे गैंगस्टर ने ले ली है।

महीनेभर में दूसरी बार फेल रही पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस इस महीने में दूसरी बार फेल रही। पहले उनके अपने ही ऑफिस पर रॉकेट अटैक हो गया। इसके बारे में वह पहले अलर्ट नहीं दे सके। अब मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के खतरे को नहीं भांप सके। उनकी सिक्योरिटी में कटौती करवा दी गई। इससे पंजाब पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है

गैंगस्टर्स के निशाने पर थे, पंजाब सरकार ने सुरक्षा घटाई
सिद्धू मूसेवाला गैंगस्टर्स के निशाने पर थे। इसके बावजूद शनिवार को पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी। उनके पास 2 ही गनमैन रह गए थे। सुरक्षा को लेकर मूसेवाला भी चिंतित थे। उन्होंने वकील से भी इस बारे में बात की थी। इसके अलावा अपने करीबी सिंगर अमृत मान को भी मिलने बुलाया था। मूसेवाला ने कोई जरूरी बात करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि वह सुरक्षा के बारे में ही बात करने वाले थे। इसको लेकर अब पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कई बार बंदूकों के साथ नजर आते थे मूसेवाला​​

मूसेवाला पर गानों में गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप शुरू से लगते रहे हैं। 2020 में पंजाब पुलिस की शूटिंग रेंज में गोली चलाते मूसेवाला का वीडियो वायरल हुआ। कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ केस हुआ। वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला बंदूक दिखा रहे थे। एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते भी दिख रहे थे।

11 जून को था बर्थडे
सिद्धू मूसेवाला का 11 जून को बर्थडे था। इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। मूसेवाला 1993 में जन्मे थे। अभी वह अविवाहित थे। मूसेवाला अक्सर अपने गीतों से विवादों में रहे। उन पर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी। उन्होंने इस बार चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह मानसा से हार गए।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/05/monkeypox-ko-face-karne-ke-liye-country.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here