Home Sports News Pahle Test me jeet ki taraf Bharat | पहले टेस्ट में जीत की ओर भारत

Pahle Test me jeet ki taraf Bharat | पहले टेस्ट में जीत की ओर भारत

0

 Sports News

305 रन का लक्ष्य दिया, दक्षिण अफ्रीका 94/4

सेंचुरियन ः भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाये और मेजबान टीम के सामने 305 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर पहली पारी में 130 रन की महत्ब्पूर्ण बढ़त हासिल की थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका 4 विकेट खोकर 94 रन ही बना पाई। भारत को जीतने के लिए 6 विकेट चाहिए जबकि अफ्रीका को जीतने के लिए 211 रन की जरूरत होगी।

300 से ज्यादा का पीछा आसान नहीं ः भारत ने एक विकेट पर 16 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और लंच तक तीन विकेट खोकर 79 रन बनाये। भारत की दूसरी पारी दूसरे सत्र में 174 रन पर समाप्त हुई। इस सदी में केवल एक बार इस मैदान पर चौथी पारी में 300 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है, यह 2001/02 के साउथ अ़फ्रीकी घरेलू सीज़न के मैच में हुआ था। तीसरी पारी में 174 से कम के स्कोर पर ऑल-आउट होने के बाद केवल चार बार भारतीय टीम टेस्ट मैच जीत पाई हैं। सुबह ओपनर लोकेश राहुल ने पांच और नाईट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर ने चार रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दूसरा झटका 34 के स्कोर पर लगा जब कैगिसो रबादा ने ठाकुर को आउट कर दिया। ठाकुर ने 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाये। पहली पारी में शतक बनाने वाले राहुल 74 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर लुंगी एनगिदी का शिकार बने। भारत का तीसरा विकेट 54 के स्कोर पर गिरा। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 12 और कप्तान विराट कोहली 18 रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच के बाद विराट अपने स्कोर में कोई इजाफा किये बिना मार्को यानसन का शिकार बन गए। विराट ने 32 गेंदों में 18 रन बनाये। पुजारा टीम के 109 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पुजारा ने 64 गेंदों में 16 रन बनाये। अजिंक्या रहाणे ने 23 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये जबकि ऋषभ पंत ने 34 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 34 रन बनाये। रविचंद्रन अश्विन ने 17 गेंदों में दो चौकों के सहारे 14 रन बनाये। भारत के स्कोर में 27 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबादा और यानसन ने चार-चार और एनगिदी ने दो विकेट लिए।

अफ्रीका की पारी ः दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में एडन मारक्रम को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया। कीगन पीटरसन 36 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। द. अफ्रीका का दूसरा विकेट 34 के स्कोर पर गिरा। डीन एल्गर ने रैसी वान डेर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े लेकिन बुमराह की गेंद पर डुसेन ने अपना बल्ला उठा दिया और गेंद स्टंप्स में घुस गयी। डुसेन ने 69 गेंदों पर 11 रन बनाये।

नाईट वॉचमैन केशव महराज (8) को बुमराह ने अंतिम ओवर में बेहतरीन यॉर्कर से बोल्ड कर दिया और इसके साथ ही स्टंप्स हो गया।

स्टंप्स के समय कप्तान एल्गर 122 गेंदों में सात चौकों के सहारे 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। एल्गर का यह 18वां अर्धशतक था। उन्होंने मैच को आखिरी दिन पहुंचा दिया है। भारत को जीत की अपनी उम्मीदों के लिए प्रार्थना करनी होगी क्योंकि मैच के पांचवें और अंतिम दिन बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है।

इससे पहले सुबह भारत ने एक विकेट पर 16 रन से अपनी पारी को आगे ब7ाया और लंच तक तीन विकेट खोकर 79 रन बनाये। भारत की दूसरी पारी दूसरे सत्र में 174 रन पर समाप्त हुई। इस सदी में केवल एक बार इस मैदान पर चौथी पारी में 300 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है, यह 2001/02 के साउथ अ़फ्रीकी घरेलू सीज़न के मैच में हुआ था। तीसरी पारी में 174 से कम के स्कोर पर ऑल-आउट होने के बाद केवल चार बार भारतीय टीम टेस्ट मैच जीत पाई हैं।

सुबह ओपनर लोकेश राहुल ने पांच और नाईट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर ने चार रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दूसरा झटका 34 के स्कोर पर लगा जब कैगिसो रबादा ने ठाकुर को आउट कर दिया। ठाकुर ने 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here