Home Politics News Nupur Sharma ke statement par 12 states me protest aur violence | नूपुर शर्मा के बयान पर 12 राज्यों में प्रदर्शन और हिंसा

Nupur Sharma ke statement par 12 states me protest aur violence | नूपुर शर्मा के बयान पर 12 राज्यों में प्रदर्शन और हिंसा

0

 Politics News

एक दिन में 12 राज्यों में प्रदर्शन, पथराव और आगजनी। मांग भी एक- पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी। जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी की शक्ल में शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया। फिर पुलिस पर पत्थर फेंके गए, गाड़ियां तोड़ी गईं, थाने और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई…। इसी बीच 4 राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए वोटिंग हुई। शाम तक राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे भी आ गए। महाराष्ट्र और हरियाणा में देर रात तक काउंटिंग पर पेंच फंसा रहा।

1. नूपुर शर्मा के विरोध में 12 राज्यों में प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने कहा- पुलिस तैयार रहे
BJP से सस्पेंड नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतरकर नारे लगाने लगी। धीरे-धीरे प्रदर्शन का दायरा 12 राज्यों तक पहुंच गया। दिल्ली से कर्नाटक और UP से बंगाल तक कई शहरों में हंगामा और पथराव हुआ। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट और तैयार रहने के लिए कहा है।

2. UP, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हिंसा भड़की, प्रयागराज में देसी बम चले
पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध का सबसे ज्यादा असर यूपी के प्रयागराज, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहा। रांची में एक मंदिर पर पथराव से स्थिति बिगड़ गई। यहां कर्फ्यू लगाया गया है। उपद्रवियों ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर भी हमला किया। UP के प्रयागराज में DM, SSP, ADG और IG घायल हो गए। हावड़ा में उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here