Home Politics News Netaji ki image ka anawaran kar Modi bole purani galti sudhaar rahe | नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर मोदी बोले-पुरानी गलतियां सुधार रहे

Netaji ki image ka anawaran kar Modi bole purani galti sudhaar rahe | नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर मोदी बोले-पुरानी गलतियां सुधार रहे

0

 Politics news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आजादी के बाद अनेक महान लोगों के योगदान को मिटाने की कोशिश हुई लेकिन आज देश उन गलतियों को ठीक कर रहा है।


28 फुट ऊंची ग्रेनाइट की प्रतिमा लगेगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक इंडिया गेट पर अभी डिजिटल होलोग्राम के तौर पर प्रतिमा अनावरण किया जा रहा पर कुछ दिन बाद इस जगह ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बता दें कि यह प्रतिमा 28 फुट ऊंची होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि होगी।

आजादी के 100 साल पूरे होने तक ‘नया भारत’

नेताजी कहते थे-कभी भी स्वतंत्र भारत के सपने का विश्वास मत खोना। आज हमारे सामने आजाद भारत के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य है। आजादी के 100 साल पूरे होने तक नया भारत बनाने का लक्ष्य है। -नरेंद्र मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here