Home Daily News Mumbai me barish hui, Wahin Delhi ko intezaar | मुंबई पानी-पानी, दिल्ली को इंतजार

Mumbai me barish hui, Wahin Delhi ko intezaar | मुंबई पानी-पानी, दिल्ली को इंतजार

0

 Daily News

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी वर्षा

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मंगलवार को भारी बारिश से पानी-पानी हो गई, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर मानसून अब भी पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ है। दिल्ली को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मुंबई में जोरदार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़क यातायात और लोकल ट्रेन सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मुंबई में सुबह से हुई भारी बारिश के कारण उत्तर-पश्चिमी उपनगरों के पूर्व और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाले गोलिबार, मिलन, अंधेरी और मलाड सबवे बंद कर दिए गए। इससे सुबह दफ्तर के लिए निकले हजारों लोग जाम में फंसे रहे।

रेल पटरियां डूबीं : रेलवे सूत्रों ने कहा कि मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाएं कुर्ला और अन्य इलाकों में जलजमाव से प्रभावित हुईं।

सतर्क रहने के निर्देश : मौसम विभाग नेमंगलवार को महाराष्ट्र में अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाके से साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं।

दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार : मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्लीमें हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने पहले बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया था। दिल्ली में मानसून की पहली बारिश 30 जून की सुबह हुई थी, जिससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी।

मध्यप्रदेश, ओडिशा में भी भारी बारिश : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जोरदार बारिश से बिजासनी नदी उफान पर थी। इससे करीब पांच घंटे नागपुर-भोपाल हाइवे पर यातायात बंद रहा। इंदौर में अचानक तेज बारिश से निकाय चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ा।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/07/social-media-par-hate-failane-ke.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here