Home Daily News Metro aaj se purane samay par chalegi | मेट्रो आज से पुराने समय पर चलेगी

Metro aaj se purane samay par chalegi | मेट्रो आज से पुराने समय पर चलेगी

0

 Daily News

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और सम विषम से लंबे समय बाद दिल्ली वालों को राहत मिली है। इसे देखते हुए अब मेट्रो ने भी इस दिन फ्रीक्वेंसी में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार, साप्ताहांत कर्फ्यू से राहत के बाद दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब शनिवार और रविवार को भी मेट्रो का परिचालन पुरानी व्यवस्था के तहत किया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान जो मेट्रो 15-20 मिनट के अंतराल पर चल रही थी, वह खत्म कर दिया गया है। अब यह पुराने समय के अंतराल पर चलेगी। मेट्रो का परिचालन सुबह 6.30 बजे से शुरू किया जाएगा। मेट्रो ने शुक्रवार को डीडीएमए के आदेश के बाद यह जानकारी दी है।

मेट्रो के मुताबिक, हालांकि अभी भी सिर्फ 100 फीसदी बैठने की क्षमता के अनुसार ही परिचालन की व्यवस्था रहेगी। खड़े होकर यात्रा पर कोई छूट नहीं दी गई है। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शनिवार, रविवार को अपने पुराने समय के अनुसार चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here