Home Daily News Meri jaan khatre me hai pati ne kiya patni ko audio message | ‘मेरी जान खतरे में है’ पति ने किया पत्नी को ऑडियो मैसेज

Meri jaan khatre me hai pati ne kiya patni ko audio message | ‘मेरी जान खतरे में है’ पति ने किया पत्नी को ऑडियो मैसेज

0

 Daily News

झारखंड में मिला लिलुआ के व्यक्ति का शव
लिलुआ में अपहरण व झारखंड में हत्या
हावड़ा : हावड़ा के लिलुआ थानांतर्गत दासपाड़ा के रहनेवाले व्यक्ति का शव झारखंड के गिरिडीह इलाके से बरामद किया गया। मृतक का नाम बुधेश्वर साव है। पुलिस के अनुसार बुधेश्वर ने बुधवार को अपनी पत्नी को एक ऑडियो मैसेज किया ‘मेरी जान खतरे में है’। यह मैसेज मिलते ही पत्नी ने पति को फोन किया, परंतु उसका फोन नहीं लगा। यह फोन आते ही महिला आंतकित हो गयी। वह उस दौरान अपने मायके में थी। इसके बाद वह तुरंत दासपाड़ा अपनी ससुराल पहुंची। आसपास के लोगों से अपने पति के बारे में पूछताछ की। तभी उसे पता चला कि तीन अंजान लोग उसके पास आये और गाड़ी में ले गये। इसके बाद वह लिलुआ थाने पहुंची और वहां पर अपहरण का केस दर्ज कराया। इसके बाद लिलुआ के थाना प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गयी। कुछ दिनों पहले लिलुआ थाने में खबर पहुंची थी कि झारखंड के गि​रिडीह जिले के गोविंदपुर की प्रधान सड़क टूंडी थानांतर्गत बेहदा व कमारडीह के बीच एक व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद बुधेश्वर के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी। उसके परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार यानी 19 जनवरी को वह लापता हुआ था। इसके बाद जब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो पता चला कि बुधेश्वर का लिलुआ के भट्टनगर के रहनेवाले विश्वनाथ साव की पत्नी के साथ अवैध सम्पर्क थे। इसे लेकर दोनों परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इसे लेकर बुधेश्वर की पत्नी लक्ष्मी नाराज होकर अपने मायके चली गयी थी। पुलिस का कहना है कि जो तीन लोग उसके अपहरण के लिये आये थे उनमें विश्वनाथ व उसके सहयोगी पंकज व सुनील साव थे। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बुधेश्वर की गला घोंटकर हत्या कर उसे झारखंड में फेंक दिया। इसके बाद झारखंड में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here