Home Business news May me government ko 1.40 lakh crore rupees ki GST collection, previous year se 44% jyada | मई में सरकार को 1.40 लाख करोड़ रुपए की कमाई, यह पिछले साल से 44% ज्यादा

May me government ko 1.40 lakh crore rupees ki GST collection, previous year se 44% jyada | मई में सरकार को 1.40 लाख करोड़ रुपए की कमाई, यह पिछले साल से 44% ज्यादा

0

Business News

मई 2022 में GST रेवेन्यू 1,40,885 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 97,821 करोड़ रुपए था। यानी मई 2021 की तुलना में GST रेवेन्यू में 44% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए।

इसमें CGST 25,036 करोड़ रुपए, SGST 32,001 करोड़ रुपए, IGST 73,345 करोड़ रुपए और सेस 10,502 करोड़ रुपए है। इससे पहले अप्रैल में GST कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपए रहा था। GST लागू होने के बाद यह चौथी बार और मार्च 2022 से लागातार तीसरी बार है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

अप्रैल में बना था GST कलेक्शन का रिकॉर्ड
अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था। अप्रैल में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था। इससे पहले मार्च में GST कलेक्शन 1,42,095 करोड़ रुपए रहा था, जो इससे पहले किसी भी महीने का सबसे ज्यादा में GST कलेक्शन था।

GST कलेक्शन में ये राज्य रहे सबसे अव्वल
मई 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 50% बढ़कर 20 हजार 313 करोड़ रुपए रहा। लिस्ट में गुजरात और कर्नाटक दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

GST के 4 स्लैब
GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं। हालांकि, गोल्ड और गोल्ड ज्वेलरी पर 3% टैक्स लगता है। कुछ अनब्रांडेड और अनपैक्ड प्रोडक्ट ऐसे भी है जिनपर GST नहीं लगता।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/06/wheat-ke-export-me-strictness-document.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here