Home Daily News Mariupol me Russian deadline khatam, Ukraine ne reject kiya surrender ka proposal, Kyiv me residential area par air strike | मारियुपोल में रूसी डेडलाइन खत्म, यूक्रेन ने खारिज किया सरेंडर का प्रस्ताव; कीव में रिहाइशी एरिया पर एयर स्ट्राइक

Mariupol me Russian deadline khatam, Ukraine ne reject kiya surrender ka proposal, Kyiv me residential area par air strike | मारियुपोल में रूसी डेडलाइन खत्म, यूक्रेन ने खारिज किया सरेंडर का प्रस्ताव; कीव में रिहाइशी एरिया पर एयर स्ट्राइक

0

 Daily News

रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने रविवार रात को मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए मॉस्को के समय के हिसाब से सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे) की डेडलाइन दी थी। हालांकि, यूक्रेन ने सरेंडर के इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।

सरेंडर करने का सवाल ही नहीं उठता : यूक्रेन


CNN के मुताबिक, यूक्रेन की डिप्टी PM इरिना वेरेस्चुक ने कहा कि सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। किसी भी तरह सरेंडर या हथियार डालने जैसी कोई बातचीत नहीं हो सकती है। हम इस बारे में पहले ही रूस को बता चुके हैं। रूस को 8 पेज के लेटर पर टाइम खराब करने के बजाय मानवीय कॉरिडोर खोलना चाहिए।

उधर, रूसी सेना ने रविवार रात को राजधानी कीव के रिहाइशी इलाके और एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हो गई। मॉल के मलबे से यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस ने एक आदमी को जिंदा निकाला है।

आज के अपडेट्स…

  • डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कीव का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मुद्दे को लेकर चर्चा की है।
  • सूमी के उत्तरपूर्वी शहर में एक केमिकल प्लांट में अमोनिया लीकेज हो गया है। गवर्नर दिमित्रो ज़्य्वित्स्की ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को यहां से सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा है।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पोलैंड जाएंगे। इस दौरान वे नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ यूक्रेन के संकट पर चर्चा करेंगे।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि मारियुपोल के नागरिकों को जबरदस्ती रूस भेजा गया है।
  • पोलैंड के डिप्टी PM जारोस्लॉ काग्ज्योंस्की ने कहा है कि वे गुरुवार को नाटो समिट में यूक्रेन के लिए पीस कीपिंग मिशन का प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि पीस कीपिंग मिशन की संभावना को अमेरिका रविवार को ही खारिज कर चुका है।
  • स्लोविनिया के PM जेन्ज जेन्सा ने कहा कि वे अपने राजदूत को जल्द ही यूक्रेन की राजधानी कीव में वापस भेजेंगे। उन्होंने कहा, यूक्रेन को सीधे डिप्लोमेटिक सपोर्ट की जरूरत है।
  • अमेरिका में चीन के राजदूत क्विन गेंग ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें चीन की तरफ से रूस को हथियारों की सप्लाई कर यूक्रेन जंग में सपोर्ट करने का दावा किया गया है।
  • यूक्रेन एडमिनिस्ट्रेशन ने रूस समर्थक कहे जाने वाले विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक की पार्टी समेत 11 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया।
  • रूसी सेना ने 600 घंटे तक लगातार काम कराने के बाद चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से 64 कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। इस प्लांट में 200 लोगों का स्टाफ है।
  • तुर्की के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन अहम मुद्दों पर समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। तुर्की दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
  • अमेरिका का दावा है कि यूक्रेन के अधिकांश हिस्सों में अब हालात आपसी गतिरोध के बन गए हैं। रूस झुंझलाहट में आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।

रूस ने नहीं की अपना कमांडर मरने की पुष्टि


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोझाएव ने टेलिग्राम पोस्ट में मारियुपोल शहर में जंग के दौरान पोस्ट-कैप्टन आंद्रेई पैली के मारे जाने का दावा किया। पैली रूस की ब्लैक-सी फ्लीट के डिप्टी कमांडर थे। हालांकि, रूसी नेवी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। क्रीमिया में मौजूद सेवस्तोपोल रूस की ब्लैक-सी फ्लीट का अहम बेस है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इजराइली संसद को किया संबोधित, मांगा मिसाइल डिफेंस सिस्टम
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने रविवार रात इजराइल की संसद को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इजराइल की तरफ से अपना आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूक्रेन को बेचने से इनकार करने पर सवाल उठाए।

इजराइल कर रहा समझौता कराने की कोशिश…


यहूदी मूल के जेलेंस्की ने इजराइल से यूक्रेनी यहूदियों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा- हर कोई जानता है कि आपका मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेस्ट है और आप निश्चित तौर पर हमारे लोगों की मदद करेंगे। जेलेंस्की की अपील के बाद इजराइली विदेश मंत्री याइर लैपिड ने कहा, हम यूक्रेन की जितनी हो सकेगी, उतनी मदद करेंगे। 

बता दें कि इजराइली प्रधानमंत्री नफ्टाली बैनेट लगातार जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। वे दोनों से इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं। अपने पड़ोसी और कट्टर दुश्मन सीरिया में रूस की प्रभावशाली भूमिका के चलते इजराइल लगातार मॉस्को के साथ अपने संबंध खराब होने से बचाने की कोशिश कर रहा है।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/putin-ne-nuclear-war-drill-ke-order.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here