Home Politics News Mamata ji ne kaha nhi hogi koi problem, log afwaah faila rahe hai | नहीं होगी कोई समस्या, कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं

Mamata ji ne kaha nhi hogi koi problem, log afwaah faila rahe hai | नहीं होगी कोई समस्या, कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं

0

Politics News 

कोलकाता : एशिया की सबसे बड़ी कोयला परियोजना बीरभूम स्थित देउचा-पचामी परियोजना काे लेकर कई लोगों ने जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए परियोजना का काम बंद करने की मांग की। सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने इसे लेकर साफ कहा कि वहां कुछ खादान के मालिक अफवाह फैला रहे हैं। कुछ लोग झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इतना बड़ा एक प्रोजेक्ट आया है। लाखों नौकरियां होंगी। यहां कोई दखलदारी नहीं हो रही है। कुछ लोग हैं जो अपने स्वार्थ में अफवाह फैला रहे हैं। जमीन की कीमत से दोगुनी कीमत चुकाई जा रही है। नौकरियों की पेशकश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर देउचा-पचामी कोयला ब्लॉक का निर्माण किया जाता है, तो अगले 100 वर्षों तक बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। बिजली सस्ता होगी। वातावरण में भी कोई दिक्कत नहीं आयेगी। हमलोगा बातचीत करके ही काम कर रहे हैं। कुछ लोग घर-घर जाकर अप्रचार कर रहे हैं। ऐसा नहीं करें। गलत अफवाह नहीं फैलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here