Home Politics News Maharashtra ke kal polar test, 5 baje tak faisla; Shinde faction pahle Goa Phir Mumbai jayega | महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, 5 बजे तक फैसला; शिंदे गुट पहले गोवा फिर मुंबई जाएगा

Maharashtra ke kal polar test, 5 baje tak faisla; Shinde faction pahle Goa Phir Mumbai jayega | महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, 5 बजे तक फैसला; शिंदे गुट पहले गोवा फिर मुंबई जाएगा

0

 Politics News

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के सामने आखिरकार फ्लोर टेस्ट की चुनौती आ ही गई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दी थी। उसके बाद कोश्यारी ने गुरुवार सुबह विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि 30 जुलाई यानी गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह 11 बजे सुबह शुरू होगा और किसी भी हालत में 5 बजे से पहले इसे पूरा कर लिया जाए। इस बीच, गुवाहाटी में 39 शिवसेना विधायकों के साथ बैठे एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि वे आज मुंबई रवाना होंगे। शिंदे विधायकों के साथ कामाख्या देवी दर्शन के लिए गए थे और मुंबई जाने के सवाल पर मीडिया को जवाब दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को गुवाहाटी से अब गोवा ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहां से जरूरत पड़ने उन्हें मुंबई लाया जाएगा। इसके लिए गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में 71 कमरे भी बुक किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट जा सकती है उद्धव सरकार

मंगलवार देर रात भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटील उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर राजभवन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट का नोटिस देने के बाद उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

दरअसल, 26 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद शिवसेना, डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र पुलिस और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 11 जुलाई को है।

महाराष्ट्र सियासी बवाल के बड़े अपडेट्स…

  • मंगलवार दिन में देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यहां से वे शाम को मुंबई पहुंचे और विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने चले गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद फडणवीस ने राजभवन के बाहर कहा- उद्धव सरकार अल्पमत में है, बहुमत साबित करे।
  • फडणवीस के राजभवन पहुंचने पर कांग्रेस हमलावर हो गई। पार्टी नेता सचिन सावंत ने कहा- एकनाथ शिंदे के पीछे की महाशक्ति सामने आ गई है। दरअसल, गुवाहाटी के होटल में 24 जून को शिंदे ने बागी विधायकों को कहा था कि हमारे साथ महाशक्ति है, उद्धव सरकार गिर जाएगी।
  • भाजपा ने बुधवार को अपने सभी विधायकों को मुंबई आने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस मीटिंग कर सकते हैं। फडणवीस मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मुंबई लौटे हैं।
  • भाजपा ने दिया शिंदे गुट को मंत्रिमंडल का प्लान
    सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।
  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/06/uddhav-22-june-ko-resign-karne-wale.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here