Home Daily News Mahanagar me minimum temperature 11.7 degree celcius par | महानगर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर

Mahanagar me minimum temperature 11.7 degree celcius par | महानगर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर

0

Daily News 

कोलकाताः राज्य में सर्दी का आलम पूरे शबाब पर है। रविवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसने एक बार फिर से कई सालों के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर दिशा में चलने वाली हवा के साथ सर्दी स्थायी रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों तक दक्षिण बंगाल में तापमान समान रहेगा। इसके अलावा तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सरस्वती पूजा के दिन बारिश की संभावना भी जताई गई है। महानगर के साथ ही जिलों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसनसोल में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
दार्जिलिंग में 1 डिग्री पर न्यूनतम तापमान
दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सर्दी का जमकर आनंद पर्यटक ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here