Home Business news LPG ke baaf ab CNG ke prices me bhi lagi aag, 2 rupees per KG mahengai hui | LPG के बाद अब CNG के दामों में भी लगी आग, 2 रुपए प्रति किलो महंगी हुई

LPG ke baaf ab CNG ke prices me bhi lagi aag, 2 rupees per KG mahengai hui | LPG के बाद अब CNG के दामों में भी लगी आग, 2 रुपए प्रति किलो महंगी हुई

0

Business News  

एक बार फिर से CNG के दाम बढ़ गए हैं। 15 मई यानी आज रविवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में वृद्धि कर दी है। CNG के दामों में आज 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में CNG रेट
दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा CNG प्रति किलोग्राम प्राइस बताएं तो जहां दिल्ली में लोगों को 71.61 रुपए प्रति किलो के दर से CNG मिल रही है, वहीं गुरुग्राम में CNG रेट 79.94 रुपए प्रति किलो है। फरीदाबाद में CNG रेट 76.99 रुपए प्रति किलो है।

नोएडा और गाजियाबाद में CNG रेट 74.17 रुपए प्रति किलो है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CNG रेट 80.80 रुपए, कानपुर में 83.40 रुपए, आगरा में 83.53 रुपए प्रति किलो है। मुंबई में CNG के दाम 76.00 रुपए प्रति किलो, पुणे सिटी में 73.00 रुपए और नागपुर में सबसे ज्यादा 115.00 रुपए प्रति किलो हैं। इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को CNG के दाम ढाई रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 38 दिनों से स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब होने के बाद भी भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

7 मई को महंगा किया था गैस सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 7 मई को 50 रुपए का इजाफा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा इस बढ़ोतरी के बाद बिहार में गैस सिलेंडर के दाम 1,100 रुपए के पार निकल गए है। यहां सुपौल में ये 1104.50 रुपए का मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here