Home Daily News Kyiv se nikal rahi Russian army, road pae mili 20 dead bodies; haath baandh kar sar me maari gayi goli | कीव से निकल रही रूसी सेना, सड़क पर मिलीं 20 लाशें; हाथ बांधकर सिर में मारी गई गोली

Kyiv se nikal rahi Russian army, road pae mili 20 dead bodies; haath baandh kar sar me maari gayi goli | कीव से निकल रही रूसी सेना, सड़क पर मिलीं 20 लाशें; हाथ बांधकर सिर में मारी गई गोली

0

Daily News 

रूस-यूक्रेन जंग का आज 39वां दिन है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को रूसी सेना खाली कर रही है। वहीं इन जगहों पर डरा देने वाला मंजर देखने को मिल रहा है। राजधानी कीव के पास एक कस्बे की सड़क पर 20 लाशें पड़ी मिलीं। इन लोगों के हाथ पीछे से बांधकर सिर में गोली मारी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो लाशें पड़ी मिली हैं, इनमें पुरुष और महिलाएं और एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है।

कीव पर यूक्रेन ने नियंत्रण कायम किया
यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने को आग्रह किया।

यूक्रेन में रूस की सेना की स्थिति इस मैप में समझिए

​​​​​​​मारियुपोल में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। रेड क्रॉस ने शनिवार को कहा कि वह अभी तक प्रभावित बंदरगाह शहर तक नहीं पहुंचा है, जहां एक लाख लोग फंसे हुए हैं।

अन्य अपडेट्स…

  • कट्टरपंथियों ने रूसी सेना से कीव पर दबाव बनाए रखने का आग्रह किया।
  • 19 दिन से लापता पत्रकार की लाश मिली, वो कीव में जंग कवर करने गए थे।
  • रूसी सेना की वापसी के बाद बुचा की सड़कों पर लाशें पड़ी दिख रही हैं।
  • रूसी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, 4 घायल हो गए।
  • जंग के बीच इंफोसिस कंपनी अपना कारोबार रूस से समेटने की तैयारी में है। ब्रिटेन मंत्री ऋषि सुनक पर सवाल उठने के बाद कंपनी ने यह विचार किया है। सुनक की पत्नी अक्षिता इस कंपनी में हिस्सेदार हैं।
  • पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे यूक्रेन में युद्ध क्षेत्र का जायजा लेने जाएंगे। यूक्रेन में 38 दिनों से जंग जारी है।
  • रूस के साथ परमाणु तनाव के कारण अमेरिका ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल LGM-30G Minuteman III का परीक्षण रद्द कर दिया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की।
  • राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल से 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया।
  • खार्किव शहर में रूस ने गैस पाइपलाइन पर मिसाइल से हमला किया है।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच फिर ग्लोबल पॉलिटिक्स के सेंटर में भारत

31 मार्च 2022 को भारत में अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह ने कहा, ‘भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए। चीन भारत पर हमला करेगा तो रूस भारत का साथ नहीं देगा।’ इसके तुरंत बाद दिल्ली आए रूस के विदेश मंत्री ने कहा, ‘भारत जो चाहेगा रूस सब कुछ देने के लिए तैयार है।’ इस बयान से साफ है कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका और रूस दोनों भारत को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

यूक्रेन में जब्त होगी रूस समर्थकों की संपत्ति, कानून पारित
यूक्रेनी संसद ने रूसी युद्ध समर्थकों की संपत्ति की जब्ती की अनुमति देने वाला कानून पारित कर दिया है। यह कानून उन संपत्तियों को भी जब्त करने की इजाजत देता है जो न केवल रूसी राज्य या उसके निवासियों से संबंधित हैं, बल्कि उन गैर निवासियों के लिए भी है जो रूस की सरकार से जुड़े हैं।

मासूमों को ह्यूमन शील्ड बना रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन के एक बड़े अधिकारी ने रूसी सेना पर बच्चों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता कर्नल ऑलेक्जेंडर मोटुज्यानिक ने कहा- दुश्मन अपने काफिले, अपने वाहनों को ले जाते समय यूक्रेनी बच्चों को ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस के सैनिक बच्चों को इसलिए बंधक बना रहे हैं, ताकि उनके माता-पिता यूक्रेनी सैनिकों को दुश्मनों की मूवमेंटिस के बारे में जानकारी न दे सकें

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/04/nsa-ki-warning-kaha-china-ne-intrusion.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here