Home Daily News Kyiv me injured Harjot singh Ukraine se nikal kar Poland border paunche | कीव में घायल हरजोत सिंह यूक्रेन से निकलकर पोलैंड बॉर्डर पहुंचे,

Kyiv me injured Harjot singh Ukraine se nikal kar Poland border paunche | कीव में घायल हरजोत सिंह यूक्रेन से निकलकर पोलैंड बॉर्डर पहुंचे,

0

 Daily News

भारतीय वायु सेना की फ्लाइट से आज शाम होगी वतन वापसी

केंद्रीय मंत्री रिटायर जनरल वीके सिंह ने रविवार को जानकारी दी थी कि कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह कल हमारे साथ भारत लौट आएंगे। भागदौड़ के बीच उनका पासपोर्ट भी खो गया था। सोमवार को हरजोत ने बोर्डिंग से पहले का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे भारत लौटने की बात कर रहे हैं। हरजोत सिंह पोलैंड पहुंच गए हैं।

रेजेजो एयरपोर्ट पर मौजूद वीके सिंह ने हरजोत का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि हरजोत सुरक्षित हाथों में हैं और C-17 विमान से देश लौट रहे हैं।

हरजोत के साथ भारतीय राजनयिक मौजूद हैं। उन्हें सीमा पर पोलिश रेडक्रॉस की एम्बुलेंस में ट्रांसफर किया गया है। यह जानकारी इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने दी है।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/russia-ukraine-me-war-na-rukne-ke.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here