Home Daily News Kyiv ke pass ab tak 410 dead bodies mili, Russian army par bewajah murder ka blame | कीव के आसपास अब तक 410 लाशें मिलीं, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

Kyiv ke pass ab tak 410 dead bodies mili, Russian army par bewajah murder ka blame | कीव के आसपास अब तक 410 लाशें मिलीं, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

0

Daily News

जंग के 40वें दिन रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को खाली कर रही है। जैसे-जैसे रूसी सेना पीछे हट रही है, सड़कों पर शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कीव के आसपास के बुचा समेत कई इलाकों से 410 यूक्रेनियों के शव मिले हैं।

कीव के सरकारी अभियोजक इरिना वेनेडिकोत्वा ने बताया कि अब तक 410 शव मिले हैं ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने रूस की तुलना आतंकी संगठनों से की है। उन्होंने रूसी सेना को ISIS से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि बुचा शहर से पीछे हटते वक्त रूसी सैनिक गुस्से में बेवजह आम लोगों की हत्या कर रहे थे, जबकि यूक्रेनी उनका विरोध भी नहीं कर रहे थे।

कुलेबा का कहना है कि बुचा नरसंहार सोची समझी रणनीति है, रूस का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को मारना है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडलियाक ने इसे कीव क्षेत्र में 21वीं सदी की सबसे भयानक तबाही बताया है। उन्होंने कहा नाजियों का सबसे घृणित अपराध अब यूरोप में लौट आया है।

अन्य अपडेट्स…

  • 1- 19 दिन से लापता पत्रकार की लाश मिली, वो कीव में जंग कवर करने गए थे।
  • 2- रूसी सेना की वापसी के बाद बुचा की सड़कों पर लाशें पड़ी दिख रही हैं।
  • 3- पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे यूक्रेन में युद्ध क्षेत्र का जायजा लेने जाएंगे।
  • 4- अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की।
  • 5- राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल से 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया।
  • मारियुपोल में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। रेड क्रॉस ने शनिवार को कहा कि वह अभी तक प्रभावित बंदरगाह शहर तक नहीं पहुंचा है, जहां एक लाख लोग फंसे हुए हैं।
  • कीव पर यूक्रेन का नियंत्रण कायम किया
    यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here