Home Politics News kya kar rahe hai Navjot Singh Sidhu | क्या कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू

kya kar rahe hai Navjot Singh Sidhu | क्या कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू

0

 Politics News

चुनाव प्रचार के दौरान मंत्र पढ़ते वीडियो वायरल हुआ; लोगों ने मीम बनाकर उड़ाया मजाक

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और अमृतसर ईस्ट के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू का मंगलवार को बना एक वीडियो चर्चा में आ गया है। लोगों ने इस वीडियो का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जिसके बाद से लोग इस वीडियो को देख हंस रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं।

गौरतलब है कि CM कैंडिडेट का नाम घोषित होने के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू अपने हलके में हैं। वह बोल तो कुछ नहीं रहे, लेकिन उनका चेहरा काफी कुछ बयान कर रहा है। मंगलवार को वह चुनाव प्रचार के लिए जोड़ा फाटक के करीब दशमेश नगर गए।

वहां उन्होंने राजविंदर मोहकमपुरा के निवास पर लोगों को संबोधित किया, लेकिन जिस समय राजविंदर खुद लोगों से बात कर रहे थे तो उसी समय नवजोत सिंह सिद्धू मंत्र पढ़ने में व्यस्त थे। जिसका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी लेते रहे हैं चुटकी

नवजोत सिंह सिद्धू धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान हैं। उनके घर श्री गुरू ग्रंथ साहिब भी सुशोभित हैं और शिवलिंग भी स्थापित किया गया है। अधिकतर काम वह शुभ समय देखकर ही करते हैं। बीते दिनों कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नवजोत सिंह सिद्धू का खासा मजाक बनाया था।

दिन में दो बार भगवान से करते हैं बात

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी घोषित करते समय इंटरव्यू के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की बातों का मजाक बनाते हुए कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू दिन में दो बार भगवान से बात करते हैं। लेकिन अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का सभी मजाक बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here