Home Daily News Korea ki tarah Ukraine ko 2 hisson mr torna chahte hai Putin, Russia se Crimea tak land corridor banane ki koshish | कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन, रूस से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की भी कोशिश

Korea ki tarah Ukraine ko 2 hisson mr torna chahte hai Putin, Russia se Crimea tak land corridor banane ki koshish | कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन, रूस से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की भी कोशिश

0

 Daily News

33 दिन से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन डिफेंस इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख का दावा है कि पुतिन यूक्रेन को नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के तर्ज पर तोड़कर ईस्टर्न और वेस्टर्न यूक्रेन बनाना चाहते हैं। इसी के साथ रूस अपनी बॉर्डर से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की कोशिश में भी जुटा है।

दूसरी तरफ यूक्रेनी मिलिट्री ने दावा किया है कि 18 दिन बाद रूसी सेना राजधानी कीव से पीछे हट रही है। रूस ने 10 मार्च को कीव को तीन ओर से घेर लिया था। हालांकि, अब वो कीव से हटकर उत्तरी हिस्से में जमा हो रही है।

वहीं, यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले के बीच आज दोनों देश के प्रतिनिधि तुर्की के इंस्ताबुल में चौथे राउंड की शांति वार्ता के लिए बैठक करेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन सुलह की राह नहीं निकल सकी है। सोमवार की मीटिंग से पहले तुर्की के राष्ट्रपति तैयपे अर्दोगन ने कहा है कि 6 प्वाइंट में से 4 पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है, जिसमें यूक्रेन के NATO में शामिल नहीं होने की शर्त भी शामिल है।

इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने रूस के पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तों के तहत समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, हम शांति वार्ता को लेकर न्यूट्रल नीति अपना रहे हैं।

युद्ध के बड़े अपडेट्स…


  • 1- रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के इंटरव्यू टेलीकास्ट पर रोक लगा दिया है। जेलेंस्की ने शांति वार्ता से पहले कई रूसी मीडिया को इंटरव्यू दिया है।
  • 2- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कसाई वाले बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान युद्ध रोकने पर है। पोलैंड दौरे के दौरान बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया था।
  • 3- यूक्रेन ने जंग के बीच बेलारूस पर शिकंजा कस दिया है। लवीव शहर में बेलारूस के वाणिज्य दूतावास बंद करने का निर्णय लिया गया है।
  • 4- यूक्रेन की राजधानी कीव और लुट्सक में रूस ने एयर स्ट्राइक की है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इन दोनों शहरों में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है।
  • जंग में अब तक किस देश का कितना हुआ नुकसान? एक नजर…

    • 1- यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना के हमले में उसके 139 बच्चों की अब तक मौत हुई है। हालांकि, UN ने अभी 99 बच्चों की मौत की ही पुष्टि की है।
    • 2- UN ने कहा है कि जंग की वजह से यूक्रेन के 1119 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। 1700 से ज्यादा नागरिक घायल हैं।
    • 3- WHO के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के 135 से ज्यादा हॉस्पिटल और मेडिकल फैसिलिटी को ध्वस्त कर दिया गया है।
    • 4- यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस के मुताबिक, यूक्रेन ने 26 मार्च को 7 रूसी टैंक, एक तोप और 200 सैनिकों को मार गिराया है।
    • 6- जंग की वजह से यूक्रेन के करीब 40 लाख से ज्यादा लोग शरणार्थी बन गए हैं। UN के मुताबिक 18 लाख लोग देश से बाहर और 25 लाख लोग देश में विस्थापित हुए हैं।
    • 7- रूस ने बताया है कि यूक्रेन जंग में अब तक 1,351 रूसी सैनिकों ने जान गंवाई है, जिसमें 6 जनरल रैंक के अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, यूक्रेन के मुताबिक, उसने 6,600 रूसी आर्मी को मार गिराए हैं।
    • तुर्की बोला- रूस रोके युद्ध
      तुर्की के राष्ट्रपति तैयप अर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है। अर्दोगन ने पुतिन से यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा है। तुर्की ने कहा है कि युद्ध रोक कर शांति ही एक मात्र स्थाई हल है। अर्दोगन ने रूस और यूक्रेन के शांति बैठक का भी स्वागत किया है और कहा है कि उम्मीद है, दोनों देश समझौते की राह पर चलेंगे।
    • यूक्रेनी सेना के टॉर्चर का वीडियो वायरल                                                                     



      जंग के बीच यूक्रेनी सेना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गिरफ्तार किए गए रूसी सैनिकों को टॉर्चर किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रूस ने जांच कमेटी बनाई है। कमेटी के चेयरमैन एलेक्जेंडर बास्ट्रीकिन ने कहा कि वीडियो खार्किव शहर की है। हम सबूत जुटाकर मामले में न्याय करने की कोशिश करेंगे।

      33 दिन में 78 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त
      यूक्रेन ने दावा किया है कि 33 दिन के युद्ध में करीब 78 हजार करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त हो चुके हैं। राजधानी कीव, लीव सहित कई शहरों के आवासीय परिसर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। लोग बंकर में छुपकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/russia-par-india-ke-behaviour-se.html



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here