Home Politics News Khatre me hai Ukraine, aaj Russia karega teesra cease fire, jainye kaise madad karegi Poland ne Ukraine ki | खतरे में है यूक्रेन, आज रूस करेगा तीसरा सीज फायर

Khatre me hai Ukraine, aaj Russia karega teesra cease fire, jainye kaise madad karegi Poland ne Ukraine ki | खतरे में है यूक्रेन, आज रूस करेगा तीसरा सीज फायर

0

Politics News

पोलैंड ने की यूक्रेन की साहायता, पोलैंड अपने सभी मिग-29 फाइटर प्लेन यूक्रेन को देगा


रूस और यूक्रेन की जंग का आज 14वां दिन है। रूस ने बुधवार को सीज फायर की घोषणा की है, जिससे युद्ध में फंसे नागरिकों को निकाला जा सके। सुमी, खार्किव, मारियोपोल, चेर्नीहीव, जापोरिजा शहरों में युद्ध विराम रहेगा। यूक्रेनी सेना ने रूस के लिए उम्मीद के विपरीत भारी रूकावट पैदा की है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के 61 अस्पताल और मेडिकल इक्विपमेंट्स नष्ट कर दिए हैं। उधर, रूसी सेना के इस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन ने पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी संकट बढ़ा दिया है। वहीं, पालैंड ने अपने सभी मिग-29 फाइटर फ्लेन यूक्रेन को देने का ऐलान किया है। हालांकि अमेरिका ने कहा है कि यह कदम चिंता पैदा करने वाला है और उचित नहीं है।

इवैक्यूएशन कॉरिडोर को निशाना बना रहा रूस
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि रूस, नागरिकों को निकालने के लिए इरपिन में बनाए गए इवैक्यूएशन कॉरिडोर को निशाना बना रहा है। यहां भीषण युद्ध के चलते पानी, बिजली पिछले कई दिनों से नहीं हैं।

भारतीय स्टूडेंट्स को निकाला
यूक्रेन के सुमी से मंगलवार को 650 भारतीय स्टूडेंट्स को निकाला गया। यहां युद्ध के पहले दिन से ही दोनों सेनाओं में भीषण युद्ध चल रहा है और भारी गोलाबारी हो रही है। सुमी में बड़ी संख्या में विदेशी स्टूडेंट्स रहते हैं। इसमें रेड क्रॉस ने भी भारत की मदद की।
सैनिक ने दिया टाइम ऑफ द स्ट्रांग का संदेश
यूक्रेन के इरपिन के बुचा जिले के कराकेन में एंट्री प्वाइंट पर पहरा दे रहे यूक्रेन के सैनिक ने कहा कि उनके देशवासी रूस को रोकने के लिए पर्याप्त मजबूत हैं। उसकी हेलमैट पर लिखा है- टाइम ऑफ द स्ट्रांग। जब उससे उसका नाम पूछा गया तो बोला- मैं यूक्रेन हूं।

इरपिन से कीव के रास्ते पर यूक्रेनी सैनिक सुपर मार्केट से जरूरी खाद्य सामग्री और कॉफी खरीदते नजर आए। यहां पर भारी बर्फबारी हो रही है।
बच्ची के गाने ने जीता दुनिया का दिल


यूक्रेन की एक बच्ची अमीलिया का वीडियो वायरल है, जिसमें वह बंकर में है और एनिमेटेड फिल्म ‘फ्रोजन’ का गाना ‘लेट इट गो’ गा रही है। इस वीडियो ने कई लोगों को रुला दिया। इस वीडियो को मार्टा स्मेखोवा ने फेसबुक पर शेयर किया है। इसे दुनियाभर में 30 लाख व्यूज मिले हैं।

अमेरिकी अभिनेत्री आइडिना मेनजेल ने इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसमें इल्सा का रोल प्ले किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा हम तुम्हें देख सकते हैं, हम सचमुच तुम्हें देख सकते हैं।

पोलैंड देगा मिग-29 फाइटर प्लेन


पोलैंड ने कहा है कि वह अपने सभी मिग-29 फाइटर प्लेन अमेरिका को देने को तैयार है। इन्हें जर्मनी स्थित अमेरिकी एयर बेस पर भेजा जाएगा। इनका उपयोग यूक्रेन की सेना कर सकेगी। यूक्रेन के सैनिक मिग-29 उड़ाने के लिए ट्रेंड हैं।
पुतिन ने डिक्री पर किए दस्तखत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने विदेश व्यापार में रूस की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक विशेष आदेश (डिक्री) पर दस्तखत किए हैं। इस आदेश से सरकार कुछ देशों से वस्तुओं और कच्चे माले के देश से एक्सपोर्ट और विदेशों से इम्पोर्ट पर प्रतिबंध लगा सकेगी। किन वस्तुओं को इसमें शामिल किया गया है, इसकी सूची बाद में बनाई जाएगी। इसमें व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं को शामिल नहीं किया गया है। इस विशेष आर्थिक उपाय को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए लागू किया गया है।
दफ्तर पहुंचे जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमायेर जेलेंस्की रूसी युद्ध के 13वें दिन मंगलवार को राजधानी कीव स्थित अपने सरकारी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट कर लोकेशन भी सार्वजनिक की। युद्ध के दौरान ये पहली बार है जब जेलेंस्की ने अपने दफ्तर से वीडियो पोस्ट किया है। जेलेंस्की ने कहा कि मैं न भागा हूं और न ही भागूंगा। उन्होंने नाटो से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग को दोहराया। जेलेंस्की अपने दफ्तर में ऐसे समय पर लौटे हैं जब रूसी सेना कीव से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर गोस्टोमेल में भारी बमबारी कर रही है।

नाटो की सदस्यता लेने पर जोर नहीं- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह अब यूक्रेन की नाटो सदस्यता के लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं। यही वह बड़ा मुद्दा है, जिसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की जड़ माना जा रहा है. मास्को को शांत करने के उद्देश्य से एक और स्पष्ट संकेत में ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह दो अलग-अलग रूसी समर्थक क्षेत्रों की स्थिति पर “समझौता” करने के लिए तैयार हैं, जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को आक्रमण शुरू करने से ठीक पहले स्वतंत्र घोषित किया था और मान्यता दी थी।​​​​​​​

​​​​​​​ज़ेलेंस्की नेएक साक्षात्कार में कहा कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. राष्ट्रपति ने कहा, “गठबंधन (नाटो) विवादास्पद चीजों और रूस के साथ टकराव से डरता है.” नाटो की सदस्यता का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि वह ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते, जो घुटनों के बल कुछ मांग रहा हो। गौरतलब है कि रूस ने कहा है कि वह नहीं चाहता कि पड़ोसी यूक्रेन नाटो में शामिल हो.

रूस को आतंकवादी देश घोषित करें


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूके की संसद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में अपनी ऐतिहास स्पीच के दौरान रूस को आतंकवादी घोषित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध से यूक्रेन को बचाना है तो यूरोप को ऐसा करना ही पड़ेगा। जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया।

जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम पश्चिमी देशों की सहायता के लिए आपकी मदद चाहते हैं। हम इस मदद के लिए आभारी हैं और बोरिस, मैं आपका आभारी हूं।’यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी देश घोषित करें। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारे यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे।’

जंग के अहम अपडेट्स

  • 1- अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी मेकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्त्रां अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। कंपनी के CEO क्रिस केम्पजिन्की ने एक पत्र में इसकी सूचना दी।
  • 2- रूस ने 9 सितंबर 2022 तक फॉरेन करंसी की निकासी को 10 हजार डॉलर तक सीमित कर दिया है। रूसी केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी।
  • 3- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर युद्ध के ताजा हालात की जानकारी ली।
  • 4- संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पलायन करने वाले शरणार्थियों की संख्या बीस लाख से ऊपर हो गई है।
  • 5- रूसी सेना से घिरे पूर्वी शहर सूमी से निकलने के लिए मिले सुरक्षित गलियारे से बड़ी संख्या में नागरिक निकल आए। इन लोगों को बस में बैठकर शहर से बाहर निकलते देखा गया। इस सुरक्षित गलियारे के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बन गई थी।
  • 5- अमेरिका द्वारा रूस से तेल और गैस की आपूर्ति रोके जाने से अमेरिका में गैस के दामों में काफी बढ़ोतरी हो गई।
  • 7- अमेरिका ने कहा है कि चीन की कंपनियां जो रूस को मदद कर रही हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
  • 8- इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच ने रूसी करंसी की रेटिंग B से गिराकर C कर दी है।
  • यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की है।
  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/ukraine-ke-5-sahron-me-lagataar.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here