Home Bollywood News Kartik Aaryan ko Bhushan Kumar ne di 4.5 crore ki McLaren GT Super car, inn Celebs ko bhi mili hai luxury cars | कार्तिक आर्यन को भूषण कुमार ने दी 4.5 करोड़ की McLaren GT सुपर कार, इन सेलेब्स को भी तोहफे में मिली हैं लग्जरी गाड़ियां

Kartik Aaryan ko Bhushan Kumar ne di 4.5 crore ki McLaren GT Super car, inn Celebs ko bhi mili hai luxury cars | कार्तिक आर्यन को भूषण कुमार ने दी 4.5 करोड़ की McLaren GT सुपर कार, इन सेलेब्स को भी तोहफे में मिली हैं लग्जरी गाड़ियां

0

Bollywood News 

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कामयाबी के बाद अब भूल भुलैया के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक को एक लग्जरी सुपर कार McLaren GT गिफ्ट की है। इस सुपर कार की कीमत करीब 4.5 करोड़ है। कार्तिक आर्यन से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें फिल्मों में काम करने पर करोड़ों की गाड़ियां तोहफे में मिली है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

अमिताभ बच्चन

साल 2007 की फिल्म में पहली बार विधु विनोद चोपड़ा को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था। अमिताभ के साथ काम करके विधु इतने खुश हुए कि उन्होंने एक रॉल्स रॉयस गिफ्ट कर दी। इस लग्जरी कार की कीमत उस समय 3.5 करोड़ रुपए थी। बिग बी ने इस कार को कुछ सालों में ही बेच दिया था।

रजनीकांत

रा.वन फिल्म की रिलीज के समय साउथ सुपरस्टार ने शाहरुख और उनकी फिल्म का खूब प्रमोशन किया था। इससे खुश होकर शाहरुख ने रजनीकांत को 1 करोड़ रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी। सिर्फ रजनीकांत ही नहीं शाहरुख न रा.वन फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, एक्टर अर्जुन रामपाल समेत टीम के 5 अन्य सदस्यों को भी BMW कार गिफ्ट की थी।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ को शादी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने 3 करोड़ की कीमत वाली रेंज रोवर गिफ्ट की थी। इससे पहले भी सलमान कटरीना को ब्लैक SUV और Audi गिफ्ट कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस ने न्यू मर्सिडीज मेबैक एस 650 गिफ्ट की थी। ये महंगा गिफ्ट प्रियंका को सकर गाने की कामयाबी के लिए मिला था।

सुनीता कपूर

अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता को उनके 56वें जन्मदिन पर लग्जरी कार गिफ्ट की थी। मर्सिडीज बेंज GLS की कीमत 1 करोड़ रुपए है।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने करण के प्रोडक्शन में बनी फिल्म अग्निपथ के गाने चिकनी चमेली में काम किया था। कटरीना ने इल गाने के लिए फीस नहीं ली थी। उनकी मदद से इंप्रेस होकर करण ने उन्हें फेरारी गाड़ी गिफ्ट की थी।

फराह खान

शाहरुख खान ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर फिल्म रिलीज के बाद फराह खान को 50 लाख रुपए की कीमत वाली मर्सिडीज SUV गिफ्ट की थी। इससे पहले भी कई बार शाहरुख अपनी दोस्त फराह को कई गाड़ियां दे चुके हैं।

राज शांडिल्य

ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य को फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जगुआर गाड़ी गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 90 लाख रुपए है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here