Home Daily News Karnataka me deadly barish: water logging se hue 9 ki death, state me sabhi school collage band, crops barbaad | कर्नाटक में जानलेवा बारिश:पानी भरने से हुए हादसों में 9 की मौत, राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद; फसलें बर्बाद

Karnataka me deadly barish: water logging se hue 9 ki death, state me sabhi school collage band, crops barbaad | कर्नाटक में जानलेवा बारिश:पानी भरने से हुए हादसों में 9 की मौत, राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद; फसलें बर्बाद

0

 Daily News

कर्नाटक में प्री-मानसून की दस्तक से हाहाकार मचा हुआ है। झमाझम हुई बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव से हुए हादसों के कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। एहतियातन सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की चार टीमें तैनात की गई हैं। 

बारिश के कारण 23 घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने बेंगलुरु के बारिश प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया

भूस्खलन का खतरा बढ़ा
कर्नाटक में जारी भारी बारिश के कारण राज्य के तटीय जिलों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य में दो और दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चेतावनी दी है।

फसलें तबाह हुईं
बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा। आने वाले दिनों में भी बारिश का अलर्ट होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को और नुकसान पहुंचने का खतरा है।

असम में बाढ़ से हुई थी 9 लोगों की मौत

पिछले दिनों असम में भी बारिश के बाद आई बाढ़ ने आफत मचा दी थी। असम में बाढ़ का कदर था कि कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भर दिखा। डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फंस गए थे। इन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया था। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई थीं और हवा में झूलने लगीं थीं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार असम में बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। 

और पढ़े starnewshindi.com/2022/05/khichripur-me-heavy-arguement-ke-beech.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here