Home Daily News Kal se 282 ke jagah 288 chalegi Metro | कल से 282 के बजाये चलेंगी 288 मेट्रो

Kal se 282 ke jagah 288 chalegi Metro | कल से 282 के बजाये चलेंगी 288 मेट्रो

0

 Daily News

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए अब फिर से खुशखबरी है। आगामी 1 जुलाई से मेट्रो परिसेवा में इजाफा हो गया है। अब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक 288 मेट्रो चलेंगी, इनमें अप में 144 एवं डाउन में 144 मेट्रो हैं। इसके पहले वीक डेज में कवि सुभाष एवं दमदम के बीच 282 मेट्रो चलती थी जो कि सोमवार से बढ़ जायेगी। इसके अलावा कवि सुभाष एवं दक्षिणेश्वर के बीच 172 सर्विसेज चलती है। इनमें 86 अप एवं 86 डाउन हैं। हर 5 मिनट के अंतराल में मेट्रो परिसेवाएं होंगी। पहले और अंतिम मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही ​शनिवार व रविवार की परिसेवाओं में कोई बदलाव हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here