Home Daily News Joe Biden ne di Putin ko warning | बाइडेन की पुतिन को ढुलमुल चेतावनी

Joe Biden ne di Putin ko warning | बाइडेन की पुतिन को ढुलमुल चेतावनी

0

Daily News 

कहा- तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है, अगले ही पल बोले- हमारी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने US कांग्रेस को संबोधित किया। संबोधन में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की और पुतिन को ढुलमुल चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा कि तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। वहीं अगले ही पल बाइडेन ने साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी।

जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले को विश्व शांति के लिए खतरा बताया है। रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है।

यूरोप को बांटना चाहते हैं पुतिन

बाइडेन ने कहा- पुतिन को लगा था पश्चिमी देश और NATO कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। वो यूरोप को बांटना चाहते थे, लेकिन हम एक साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ किया। हमें यूक्रेन के नागरिकों पर गर्व है। अमेरिका की सेना रूस के साथ भिड़ेगी नहीं, लेकिन रूस को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

जो बाइडेन के संबोधन की बड़ी बातें…

  • 1- रूस की आर्थिक व्यवस्था तबाह है। हम रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद देंगे।
  • 2- रूस ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की है। रूस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है।
  • 3- तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। अब तानाशाह को उसके किए की सजा देना बेहद जरूरी है।
  • 4- रूसी विमानों के लिए अमेरिका का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। हम NATO की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे।
  • 5- पुतिन आज इतने अलग थलग पड़े चुके हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। आज 27 देश यूक्रेन के साथ हैं। रूसी शेयर बाजार में 40 फीसदी की गिरावट है।
  • 6- यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
  • 7- इस वक्त का जब इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग की वजह से रूस को कमजोर और बाकी दुनिया को ताकतवर बताया जाएगा।
  •  और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/ukraine-par-gira-russia-ka-father-of.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here