Home Daily News January me two and half degree adhik thandi rahi Delhi | जनवरी में ढाई डिग्री अधिक ठंडी रही दिल्ली

January me two and half degree adhik thandi rahi Delhi | जनवरी में ढाई डिग्री अधिक ठंडी रही दिल्ली

0

 Daily News

नई दिल्ली : दिल्ली में जनवरी का महीना सामान्य से ढाई डिग्री अधिक ठंडा रहा। मौसम विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में जनवरी में सामान्य तौर पर औसत अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार जनवरी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते दिल्ली के लोगों को इस बार सामान्य से ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ा।

दिन के समय धूप नहीं निकलने के चलते खासतौर पर दिन के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना। इस बीच, 25 जनवरी को लोगों को सबसे ज्यादा सर्दी झेलनी पड़ी, जब अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह सामान्य से 10 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2015 के जनवरी में भी औसत अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। आंकड़े बताते हैं कि 2018 का जनवरी महीना हाल के दिनों में सबसे ज्यादा गर्म रहा था। उस वर्ष इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

10 वर्षों में सर्वाधिक शीत दिवस : दिल्ली में जनवरी के महीने में इस बार सात दिन ऐसे रहे जब शीत दिवस की स्थिति बनी रही है। इससे पहले वर्ष 2016 में चार दिन ऐसे रहे थे, जब कोल्ड डे की स्थिति राजधानी में रही थी। इसकी तुलना अगर पिछले साल से करें तो 2021 में जनवरी में दो कोल्ड डे और छह कोल्ड वेव या शीतलहर वाले दिन रहे थे। बता दें कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम रहता है तो उसे कोल्ड डे या शीत दिवस कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here